Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

नम हुईं अमिताभ की आंखे, सलीम खान भी उदास, मनोज कुमार को सेलेब्स ने दी आखिरी विदाई

Manoj Kumar Funeral: अमिताभ बच्चन और सलीम खान भी अपने बेटों के साथ दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे, इस दौरान उन दोनों की आंखे ही नम नजर आईं।

---विज्ञापन---

Amitabh-Salim
Amitabh-Salim

Manoj Kumar Funeral: हिंदी सिनेमा के लीडिंग मेन रहे मनोज कुमार आज पंचतत्व में विलीन हुए हैं, उनको राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। मनोज कुमार को 21 तोपों की सलामी दी गई, बॉलीवुड में उनके बेहतरीन काम के लिए हमेशा उनको जाना जाएगा। हिंदी सिनेमा में मनोज कुमार एक बड़ा नाम हैं और उनके निधन से पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।  अमिताभ बच्चन और सलीम खान भी अपने बेटों के साथ दिग्गज अभिनेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे, इस दौरान उन दोनों की आंखे ही नम नजर आईं।

यह भी पढ़ें: Manoj Kumar Funeral: बड़े बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुए ‘भारत कुमार’

---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन की आंखें हुईं नम

मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए तमाम फिल्म स्टार्स श्मशान घाट पहुंचे थे, जहां से उनके वीडियो भी सामने आए। श्मशान घाट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन बैठे हुए हैं और इस दौरान बिग बी की आंखें नम हो गई हैं। सफेद रंग के कुर्ते पायजामा में अभिशेक बच्चन भी अपने पिता के साथ पहुंचे।

सलीम खान ने किए अंतिम दर्शन

सलमान खान के पिता सलीम खान भी मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे। इस दौरान सलीम खान के साथ उनके बेटे अरबाज खान भी मौजूद थे। मनोज कुमार को पंचतत्व में विलीन होते देख सलीम खान के चेहरे पर एक उदासी नजर आई।

---विज्ञापन---

परिवार को रो-रोकर बुरा हाल

मनोज कुमार को अंतिम विदाई देते हुए परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था, एक्टर की पत्नी तो उनको देखकर ही बुरी तरह से रोने लगीं। शशि गोस्वामी का दिल चीर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पति को फूल माला पहनाते हुए उनके हाथ बुरी तरह से कांप रहे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Manoj Kumar Funeral: पति के अंतिम संस्कार में रो-रोकर पत्नी का बुरा हाल, दिल चीर देगा वीडियो

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 05, 2025 01:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola