Manoj Kumar Funeral: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 4 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया है। मनोज कुमार के अंतिम संस्कार से पहले श्मशान घाट में उनको अंतिम विदाई देने फिल्म जगत के तमाम लोग पहुंच रहे हैं। श्मशान घाट से सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो सामने आ रहे हैं, एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी उन्हें अंतिम विदाई दे रही हैं और इस दौरान उनके आंसू रुक नहीं रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Manoj Kumar Funeral: नम हुईं अमिताभ की आंखे, उदास दिखे सलीम खान, श्मशान घाट से आया वीडियो
Manoj Kumar Funeral: बड़े बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुए ‘भारत कुमार’
आखिरी विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोईं पत्नी
अभिनेता मनोज कुमार के अंतिम संस्कार से पहले परिवारवालों और सेलेब्स ने उनको आखिरी विदाई दी। इस दौरान एक्टर की पत्नी शशि गोस्वामी को जब अर्थी के पास लाया गया, तो वो बुरी तरह से रोने लगीं। इस दौरान उनके हाथ कांप रहे थे और वो मनोज कुमार को फूल की माला पहनाते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
परिवार ने संभाला
मनोज कुमार को आखिरी विदाई देते हुए शशि गोस्वामी बेसुध हो गई थीं और वो बस रोई जा रही थीं। ऐसे में उनका परिवार उनका सहारा बना और परिवारवालों ने उनको संभाला। शशि गोस्वामी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो महिलाओं के साथ बैठी हुई हैं और उनकी चेहरे पर पति को खोने का गम साफ दिख रहा है।
पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार
मनोज कुमार का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है और उनको दोनों बेटों ने मुखाग्नी दी। इस दौरान बॉलीवुड जग के तमाम सितारे उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन, सलीम खान, अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा बिन्दू दारा सिंह समेत तमाम स्टार्स श्मशान घाट पहुंचे थे। सिंगर अनु मलिक भी मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, उन्होंने एक्टर के अंतिम दर्शन किए।
यह भी पढ़ें: Manoj Kumar Funeral: बड़े बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुए ‘भारत कुमार’