Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Manoj Kumar Funeral: बड़े बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुए ‘भारत कुमार’

Manoj Kumar Funeral: दिग्गज एक्टर मनोज कुमार पंचतत्व विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से जुड़ी तमाम हस्तियां पहुंची। मनोज कुमार को अंतिम विदाई देते हुए सबकी आंखें नम हो गईं।

---विज्ञापन---

Manoj Kumar
Manoj Kumar

Manoj Kumar Funeral: जाने-माने एक्टर और फिल्म निर्माता मनोज कुमार ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। एक्टर ने 4 अप्रैल को आखिरी सांस ली है और आज वो पंचतत्व विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से जुड़ी तमाम हस्तियां पहुंची। मनोज कुमार को अंतिम विदाई देते हुए सबकी आंखें नम हो गईं। मनोज कुमार को उनके बड़े बेटे कुणाल गोस्वामी ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। सोशल मीडिया पर मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के वीडियो सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: श्मशान घाट में मनोज कुमार की अंतिम रस्मों में शामिल हुए सितारे, सामने आ रहे ताजा वीडियो

---विज्ञापन---

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार

मनोज कुमार का शनिवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मनोज कुमार के बेटे कुणाल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। एक्टर को आखिरी विदाई देते हुए उनकी पत्नी शशि गोस्वामी का हाल बेहाल हो गया था, वो फूट-फूटकर रोने लगी।  मनोज का दाह संस्कार विले पार्ले के नानावटी अस्पताल के सामने पवन हंस श्मशान घाट में हुआ।

बॉलीवुड स्टार्स ने दी आखिरी विदाई

मनोज कुमार बॉलीवुड के महान अभिनेता थे और उनके अंतिम दर्शन के लिए तमाम सितारे पहुंचे। इस दौरान प्रेम चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान, अरबाज खान समेत सभी लोग श्मशान घाट पहुंंचे थे। प्रेम चोपड़ा अपने दोस्त को मनोज कुमार को आखिरी विदाई देने पहुंचे और उनके चेहरे पर अपने दोस्त को खोने के दर्द साफ नजर आया।

---विज्ञापन---

जायद खान ने जताया दुख

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए एक्टर-प्रोड्यूसर जायद खान ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है और कहा, ‘वो हमारे देश के पहले लीडिंग मेन, सुपरस्टारों में से एक थे। मनोज कुमार अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ी है; एक इंसान को कैसा होना चाहिए और मुश्किल हालात में खुद को कैसे पेश आना चाहिए।’ मनोज कुमार ने हिंदी सिनेमा को नया आयाम दिया है और उनकी एक्टिंग का हर कोई मुरीद था।

यह भी पढ़ें: Manoj Kumar Funeral: पति के अंतिम संस्कार में रो-रोकर पत्नी का बुरा हाल, दिल चीर देगा वीडियो

---विज्ञापन---
First published on: Apr 05, 2025 12:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola