Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Tumbbad जैसा खौफ और दिमाग सुन्न कर देना वाले सीन, सामने आया Mann Pishach का डरावना Trailer

Mann Pishach Trailer Released: 'तुम्बाड' के मेकर राही अनिल बर्वे की आने वाली फिल्म 'मन पिसाच' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर बहुत डरावना और दिलचस्प है.

Mann Pishach Trailer Released: क्या आपको साल 2018 में आई हॉरर फैंटेसी फिल्म ‘तुम्बाड’ याद है? जिसका एक आज एक अलग ही फैनबेस है. अब ‘तुम्बाड’ जैसा खौफ आपको फिर से महसूस होने वाला है. दरअसल, फिल्म ‘तुम्बाड’ के मेकर राही अनिल बर्वे की आने वाली फिल्म ‘मन पिसाच’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आपका दिल भी कुछ समय के लिए दहल जाएगा. ‘मन पिसाच’ का ट्रेलर देख इस बात पर यकीन हो जाएगा कि राही अनिल बर्वे एक फिर से दिलचस्प फैंटेसी थ्रिलर लेकर आ रहे हैं.

सुन्न हो जाएगा पूरा दिमाग

राही अनिल बर्वे की इस फैंटेसी थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार और आई कैची है. फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं, जिसे देख आपका दिमाग पूरी तरह सुन्न हो जाएगा. ‘मन पिसाच’ के ट्रेलर में आपको ऐसी दुनिया से रूबरू करवाया जाता है, जिसके बारे में आपने आज से पहले कभी सोचा भी नहीं होगा. वहीं, आपको ये जानकर भी हैरानी होगी इस फिल्म को सिर्फ 33 हजार रुपये के मामूली बजट में बनाया गया है.

---विज्ञापन---

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

फिल्म के ट्रेलर में समकालीन आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट के एक लोन जूनियर ऑफिसर, सदाशिव राव, के बारे में बताया गया है, जिन्हें मानसून के दौरान एक पहाड़ी के ढहने के बाद बाहर निकले हुए रहस्यमय गुंबद की स्टडी करने के लिए हाडमगांव के सुदूर गांव में भेजा जाता है, जहां उनकी मुलाकात एक जवान विधवा औरत से होती है. इसके बाद ट्रेलर में ऐसे-ऐसे भयानक सीन आते हैं, जिन्हें देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

घर पर कंप्यूटर से बनाई गई पूरी फिल्म

राही अनिल बर्वे ने 80 मिनट की ये पूरी फिल्म घर पर कंप्यूटर पर बनाईगई. इस फिल्म में केवल दो आर्टिस्ट ही हैं, जिनके नाम यानीया भारद्वाज और दीपक दामले हैं. इस फिल्म को बनाने के लिए राही अनिल बर्वे ने स्टोरीबोर्ड, आईफोन रिकॉर्डिंग, फोटोशॉप, जनरेटिव एआई और आफ्टर इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया है. इस शानदार प्रोजेक्ट को उन्होंने सिर्फ 33,000 रुपये के मामूली बजट में पूरा किया है.

First published on: Mar 14, 2026 03:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.