Saturday, 28 September, 2024

---विज्ञापन---

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर क्यों हुए अलग, 6 साल के रिश्ते के बाद गुपचुप किया ब्रेकअप

Malaika Arora and Arjun Kapoor Separation: बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों की राहें अलग हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों ने बेहद चुपचाप अलग होने का फैसला कर लिया है। चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला।

Malaika Arora and Arjun Kapoor Separation
Malaika Arora and Arjun Kapoor Separation

Malaika Arora and Arjun Kapoor Separation: बॉलीवुड एक्ट्रेस, बेहतरीन डांसर मलाइका अरोड़ा और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। चलिए जानते हैं, क्या है पूरा माजरा।

रिश्ता हुआ खत्म

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई सालों से बेहद खूबसूरत रिश्ते में थे और इस रिश्ते की वजह से उन्हें खूब प्यार और सम्मान भी मिला था। वह दोनों कई मुश्किलों के बाद भी एक-दूसरे के साथ खड़े रहते थे और सभी के लिए मिसाल थे। लेकिन अब इस जोड़े ने अलग होने का फैसला कर लिया है। पिंक विला के मुताबिक, अब इन दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है, लेकिन वे इस रिश्ते को बेहद शांति से खत्म कर रहे हैं।

हमेशा रहेंगे दोस्त

सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका का रिश्ता बेहद खास था और वह अपने इस रिश्ते को आगे भी खास बना के रखेंगे, लेकिन वह अब साथ नहीं रहेंगे। हालांकि दोनों की दोस्ती कायम रहेगी, लेकिन इस बारे में दोनों में से अभी तक किसी ने कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की है।

2018 में आए थे साथ

आपको बता दें, 2018 में अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरें आनी शुरू हुई थीं, जब वह एक फैशन शो में साथ दिखे थे। साथ ही मलाइका ने अपने 45वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अर्जुन के साथ रिश्ते में होने की बात को स्वीकार किया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के परिवार के साथ समय बिताना शुरू किया था।

कॉफी विद करण सिंह में कही थी ये बात

कॉफी विद करण सिंह में अर्जुन ने अपनी लव लाइफ और अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए भी खुलकर बात की थी।

दोनों का करियर

काम की बात करें तो अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगी। इसके बाद वे अनीस बज्मी के साथ कॉमिक कैपर, नो एंट्री 2 में नजर आएंगे। कॉमिक कैपर में उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी होंगे। वहीं दूसरी ओर मलाइका एंडोर्समेंट और रियलिटी शो के साथ मल्टीटास्किंग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: OTT पर इस सप्ताह रिलीज होंगी ये वेबसीरीज और फिल्में, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट! 

First published on: May 31, 2024 05:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.