---विज्ञापन---

बिन ब्याही मां बनीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, एक तो शादीशुदा शख्स को दे बैठी थी दिल

Actresses Pregnant Befor Marriage: अभिनेत्री बिना शादी ही प्रेग्नेंट हो गईं। हालांकि, विवियन पहले से ही शादीशुदा थे...

Konkona Sen Sharma Neha Dhupia Sarika Neena Gupta Actresses Pregnant Befor Marriage
बिना शादी प्रेग्नेंट हुईं ये हसीनाएं

Actresses Pregnant Befor Marriage: बॉलीवुड में इन दिनों कई मशहूर एक्ट्रेसेस प्रेंग्नेंट हैं। दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्ढा समते वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल जल्द ही मां बनने वाली हैं। फैंस इन स्टार्स के घर किलकारी गूंजने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसी और भी एक्ट्रेसेस हैं, जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इस लिस्ट में कई हसीनाओं का नाम शामिल है।

नीना गुप्ता

80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। नीना वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड कैरिबियन से प्यार कर बैठीं। दोनों का रिश्ता इतना आगे बढ़ गया कि अभिनेत्री बिना शादी ही प्रेग्नेंट हो गईं। हालांकि, विवियन पहले से ही शादीशुदा थे इसलिए दोनों के रास्ते अलग हो गए। नीना ने अकेले ही अपनी बेटी मसाबा का पालन-पोषण किया।

महिमा चौधरी

इस लिस्ट में बी-टाउन एक्ट्रेस महिमा चौधरी का नाम भी शामिल हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘परदेस’से अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली महिमा ने अपने बॉयफ्रेंड बॉबी मुख़र्जी से गुपचुप शादी रचाई थी। ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस पहले से ही प्रेग्नेंट थी, जिसकी वहज से उन्होंने जल्दबाजी में शादी का फैसला लिया।

कोंकणा सेन शर्मा

एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने एक्टर रणवीर शोरे से शादी रचाई थी। कोंकणा को लेकर भी ऐसा कहा जाता है कि अभिनेत्री शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। कपल ने शादी के कुछ समय बाद ही अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। हालांकि, अब कोंकणा और रणवीर तलाक ले चुके हैं।

सारिका

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस सारिका भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारिका और कमल हासन लिवइन में रहते थे। इस दौरान एक्ट्रेस मां बन गईं। उन्होंने श्रुति हासन को जन्म दिया। बेटी के पैदा होने के बाद दोनों ने शादी रचा ली। मगर अब दोनों की राहें जुदा हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- अश्लील वीडियो बनाने में हिट है कंट्रोवर्शियल क्वीन, बोल्डनेस देख गूगल को भी आई शर्म

नेहा धूपिया

रिपोर्ट्स की माने तो, अभिनेत्री नेहा धूपिया भी बिन ब्याही प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अंगद वेदी से साल 2018 में शादी रचाई। 18 नवंबर साल 2018 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।

First published on: Mar 11, 2024 10:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.