---विज्ञापन---

Karan Johar house Pics: बांद्रा में है करण जौहर का आलीशान घर, यहां सजती है स्टार्स की महफिल

Karan Johar house। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंड्स्ट्री में करण को केजो (KJO) के नाम से भी जाना जाता है। करण ने देर रात अपने घर ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट की थी, जिसमे कई फिल्मी सितारें पहुंचे थे। करण जौहर अपने घर पर स्टार स्टडिड […]

Karan Johar house। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंड्स्ट्री में करण को केजो (KJO) के नाम से भी जाना जाता है। करण ने देर रात अपने घर ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट की थी, जिसमे कई फिल्मी सितारें पहुंचे थे। करण जौहर अपने घर पर स्टार स्टडिड पार्टीज़ (Star Studded parties) होस्ट करने के लिए मशहूर हैं।

करण की हाउस पार्टीज़ में इंडस्ट्री के सभी टॉप और ए लिस्टर स्टार्स शिरकत करते हैं। करण जौहर का घर भी उन्हीं की तरह पॉपुलर है। तो आज आपको दिखाते हैं करण जौहर के घर का नजारा। जहां आए दिन इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स की महफिल जमती है।

 

और पढ़िएCannes 2022: व्हाइट फ्लोरल गाउन में दीपिका पादुकोण ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, एक्ट्रेस का दिखा गार्जियस लुक

 

करण जौहर का घर मुंबई के ब्रांदा (Bandra) में कार्टर रोड पर स्थित है। इस घर में करण अपनी मां हीरु जौहर और दोनों बच्चों के साथ शानदार ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट में रहते हैं। करण का घर 8000 स्क्वायर फीट में बना पेंटहाउस है जो कि बहुमंजिला इमारत के 12 वें फ्लोर पर है।

और पढ़िएPhoto: अमिताभ बच्चन ने बयां किया अपना हाल, कहा-‘हम ही जानते है हमारा हाल’

 

 

32 करोड़ की कीमत के इस घर को करण ने साल 2010 में खरीदा था। करण के सोशल मीडिया पोस्ट में उनके लैविश होम की झलक भी देखने को मिलती है। करण के घर को उनके बेस्ट फ्रेंड शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने डिज़ाइन किया है।

वर्ल्ड के बेस्ट इंटीरियर डिज़ाइनर्स की लिस्ट में शामिल होने वाली गौरी खान ने करण के घर को ऐसा लुक दिया है जो उनकी कलरफुल पर्सनेलिटी से परफेक्टली मैच करता है। सबसे पहले आपको करण के शानदार घर का रुफ एरिया दिखाते हैं। करण अपने घर की छत पर शानदार पार्टी होस्ट करते हैं।

घर की छत को गौरी खान ने ऐसा लुक दिया है जो कि किसी सेलीब्रेटी चैट शो के सैट की तरह दिखता है। छत पर इस तरह की लाइटिंग की गई है कि रात में भी ये जगह रोशनी से नहाई हुई लगती है। देर रात तक करण अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के साथ यहां महफिल जमाते हैं।

लॉन्ज एरिया में शानदार आउटडोट सेटअप बनाया गया है। कई तरह के सोफे आप यहां देख सकते हैं। सोफों पर ब्लैक,यैलो और व्हाइट कलर के कुशन रखे गए। गए ऊंचाई वाली वुडन सेंटर टेबल रखी गई है। छत पर कई तरह के प्लांट्स भी लगाए गए हैं। इस जगह की हाईलाइट है चारकोल ग्रे कलर की मार्बल बार टेबल।

छत की फ्लोरिंग की बात करें तो अलग-अलग तरह और पैटर्न के मार्बल को यूज़ कर फ्लोर को डिफरेंट लुक दिया गया है। अपने शानदार घर में करण का फेवरेट प्लेस है उनके बच्चों का रूम। जिसे गौरी ने काफी युनिक लुक दिया है। यश और रुही के जन्म के बाद करण ने अपने बच्चों के रूम की कई तस्वीरें भी शेयर की थी।

इस रूम की खासियत है कि इसे गौरी ने ना सिर्फ बच्चों की पसंद और जरुरत के हिसाब से डिज़ाइन किया है, बल्कि यहां हर वक्त लाइट म्यूज़िक भी बजता रहता है। अपने शानदार घर में करण ने पापा यश जौहर की भी कई तस्वीरों को सजाया हुआ है।

करण ने अपने ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर ये शानदार आर्टपीस सजाया है। इसके अलावा करण जौहर का एक और घर मुंबई के मालाबार हिल्स में है, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। करण को फैशन से भी बेहद प्यार है। अपने स्टाइलिश डिज़ाइनर ड्रेसेस से करण सभी का अटैंसन ग्रैब करते हैं।

करण का ड्रेसिंग एरिया भी बेहद शानदार है। यहां अलमारिया उनके डिज़ाइन ड्रेसेस से भरी पड़ी हैं। बात करें उनके लिविंग रुम की, तो लिविंग रुम को करण ने ब्लैक एंड व्हाइट लुक दिया है। रूम इतना बड़ा और खुला है कि एक समय में कई लोग एक साथ यहां महफिल जमा सकते हैं।

बड़ी बड़ी खिड़कियों के ज़रिये रोशनी और हवा सीधे रूम में आती है। रूम में व्हाइट कलर की मार्बल फ्लोरिंग है, जबकि टायनिंग टेबल ब्लैक मार्बल की है। ताज़े फूल रूम की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। रूम की छप पर स्टाइलिश शैंडलियर भी लगाए गए हैं। बच्चों की पसंद के हिसाब से करण ने अपने घर को काफी कलरफुल बनाया है। करण के घर में उनका डॉग नोबू भी रहता है। करण नोबू को भी अपने बच्चे की तरह प्यार करते हैं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 25, 2022 01:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.