Kapoor Family Flop Actor: कपूर खानदान के बारे में तो हर कोई जानता है। इनके यहां एक से बढ़कर एक एक्टर जैसे राज कपूर, ऋषि कपूर, शम्मी कपूर और रणबीर कपूर हुए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कपूर खानदान में एक ऐसा शख्स भी है जो फिल्मों में बुरी तरह से फ्लॉप हुआ और उसने आज तक एक भी हिट नहीं थी। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि एक मामले में ये फ्लॉप एक्टर सभी मशहूर कपूर एक्टर्स से आगे है। चलिए जानते हैं, कौन है ये एक्टर और किस मामले में इस एक्टर ने कपूर खानदान के मशहूर से सितारों को मात दी है।
कौन है ये एक्टर
कपूर खानदान को बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली कहा जाता है। ये फिल्मी परिवार चार पीढ़ियों से बॉलीवुड में कई सुपरस्टार दे चुका है। यहां तक की पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक कई बड़े नाम इस खानदान से बॉलीवुड में पॉपुलर हुए, लेकिन जो अभिनेता सुपरस्टार नहीं बन सका वो कोई और नहीं बल्कि आदित्य राज कपूर हैं, जो दिवंगत शम्मी कपूर और गीता बाली के बेटे हैं। 1956 में पैदा हुए आदित्य कपूर ने द लॉरेंस स्कूल सनावर से अपनी स्कूलिंग पूरी की और 1970 में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।
फिल्मों में आदित्य कपूर
यंग ऐज में आदित्य कपूर ने बॉबी, धरम करम और सत्यम शिवम सुंदरम जैसी फिल्मों में अपने चाचा राज कपूर की मदद करना शुरू कर दिया था, लेकिन जब उनके चचेरे भाई ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा तो आदित्य कपूर ने सबसे लंबे समय तक दूरी बना ली।
एक्टिंग डेब्यू
1989 में आदित्य कपूर ‘गवाही’ फिल्म के साथ निर्माता बने। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। कुछ समय बाद 2004 में आदित्य कपूर ने फिर से वापसी की और 2010 में ‘चेस’ के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने से पहले दो फिल्मों का निर्देशन किया। आदित्य कपूर ने 5 सालों में लगभग 6 से अधिक फिल्मों में काम किया, लेकिन किसी भी फिल्म में कोई अहम भूमिका नहीं निभाई। 2014 में ‘एवरेस्ट’ में उन्होंने टीवी की दुनिया में एक सपोर्टिंग एक्टर के रूप में डेब्यू किया।
परिवार में इस मामले में हैं सबसे आगे
आदित्य कपूर बेशक फिल्मों से दूर रहे, लेकिन पढ़ाई में वे आगे रहे। एक बार दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनके घर के किसी भी पुरुष मेंबर ने ग्रेजुएशन नहीं की है। अधिकांश ने या तो स्कूल या कॉलेज छोड़ दिया है, यहां तक कि रणबीर कपूर ने भी अपनी ग्रेजुएशन पूरी नहीं की।
कोविड में शुरू की पढ़ाई
आदित्य राज कपूर ने कोविज-19 महामारी में अपनी पढ़ाई फिर से शुरू की और फिलॉसफी में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस लर्निंग कोर्स किया। 2023 में उनकी ग्रेजुएशन पूरी हुई और वह कपूर खानदान के पहले ऐसे पुरुष ग्रेजुएट बने जो उपलब्धि राज कपूर, ऋषि कपूर, शम्मी कपूर या रणबीर कपूर जैसे सितारों के पास नहीं थी।
ये भी पढ़ें: ‘पंचायत 3’ से लेकर ‘सांड की आंख’ तक, इन 7 ‘दादियों’ ने किया सबको इंप्रेस!