Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘खूबसूरत लड़की का पिता नहीं बनना…’, Kangana Ranaut को लेकर ये क्या बोल गए Javed Akhtar?

जावेद अख्तर ने कंगना रनौत की माफी पर बात की है। साथ ही बताया कि वो उनके 'फादर फिगर' क्यों नहीं बनना चाहते? आइए आपको भी बताते हैं जावेद अख्तर ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत और मशहूर गीतकार-राइटर जावेद अख्तर के बीच साल 2020 से चली आ रही जुबानी जंग आखिरकार 2025 में खत्म हो गई है। ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था, लेकिन अब कंगना रनौत ने जावेद अख्तर से माफी मांग ली और ये विवाद पूरी तरह खत्म हो गया। वहीं अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कंगना की माफी पर बात की है। इंटरव्यू में बात करते हुए जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के पिता जैसा बनने से इनकार कर दिया। आइए आपको भी बताते हैं गीतकार ने इंटरव्यू में क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: Milind Gaba बने जुड़वां बच्चों के पापा, शादी के 3 साल बाद Pria Beniwal ने बेटा-बेटी को दिया जन्म

---विज्ञापन---

माफी पर की बात

जावेद अख्तर ने ‘द लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने कंगना की माफी पर कहा, ‘हम दोनों 28 फरवरी को कोर्ट में मिले। उन्होंने बिना किसी शर्त के जज के सामने माफीनामा लिखकर दे दिया और उस पर साइन कर दिए।’ वहीं जावेद अख्तर ने साफ किया कि उन्होंने कभी कंगना से पैसे या हर्जाने की मांग नहीं की थी।

---विज्ञापन---

कंगना ने फिल्म का गाना लिखने को कहा

गीतकार ने आगे बात करते हुए कहा कि मैंने तो उनसे कोई पैसे की डिमांड की नहीं थी कि मेरी बहुत मानहानि हो गई है तो 50 करोड़ दीजिए। मैंने पांच रुपये भी नहीं मांगे। मैंने तो सिर्फ माफी के लिए कहा था जो उन्होंने लिखकर दे दी। अख्तर ने ये भी खुलासा किया कि कंगना ने उनसे चलते समय कहा था कि आप मेरी अगली फिल्म में गाने लिखें। इस पर मैंने कहा था कि क्यों नहीं? मैं जरूर लिखूंगा।

‘फादर फिगर’ बनने से किया इनकार

वहीं इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि मेरे वकील ने मुझसे कहा था कि मैं ये बढ़ा दूं कि ये आपका बहुत सम्मान करती हैं और आपको फादर फिगर मानती हैं? तो मैंने कहा कि ये मत लिखो, इतनी खूबसूरत लड़की का मैं फादर फिगर नहीं बनना चाहता। वहीं उन्होंने आगे कहा कि जो हमने मांगा था, वो उन्होंने लिखकर दे दिया। इसके साथ ही ये भी कहा कि मैं कभी आपके बारे में दोबारा ऐसी बात नहीं करूंगी। अब बात खत्म।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 8वें दिन भी Bhool Chuk Maaf ने की दमदार कमाई, Mission Impossible 8 का क्या हाल?

First published on: May 31, 2025 09:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola