Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

जान्हवी कपूर ने देर रात दोस्तों के साथ की पार्टी, फैंस की उमड़ी भीड़

मुंबई। जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो आए दिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए और वीकेंड एन्जॉय करते नजर आ ही जाती हैं। इसी कड़ी में जान्हवी कपूर ने बीते दिन वीकेंड पर देर रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। जिसकी वीडियो काफई तेजी से […]

मुंबई। जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो आए दिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए और वीकेंड एन्जॉय करते नजर आ ही जाती हैं। इसी कड़ी में जान्हवी कपूर ने बीते दिन वीकेंड पर देर रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। जिसकी वीडियो काफई तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जो वीडियो सामने आया, उसमें जान्हवी कपूर और उनकी दोस्त बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। इसी के साथ उनके पीछे फैंस की भारी भीड़ भी देखी जा सकती है। जान्हवी कपूर के साथ अनन्या पांडे, शनाया कपूर और
उनके कुछ दोस्त नजर आए, जो कि वीकेंड पर पार्टी करते दिखाई दिए। एक्ट्रेस को देखने के लिए पैपराजी और उनके चाहने वालों की एक भारी भीड़ देखने को मिली।

भीड़ इतनी ज्यादा थी कि जान्हवी के बॉडीगार्ड को उन्हें कवर कर के ले जाना पड़ा। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो जान्हवी कपूर ग्रीन कलर की मिनी स्कर्ट और येलो स्ट्रैपी टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसी के सआथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ रखा था। वहीं एक्ट्रेस ने अपने हाथ में एक छोटा सा पर्स भी कैरी किया हुआ था।

 

 

और पढ़िएऋचा चड्ढा ने अली फजल संग शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब करेंगे शादी

इस वीडियो में जान्हवी कपूर के साथ नजर आने वाले शख्स का नाम ओरहान है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। ओरहान की कई स्टार किड्स के साथ काफी अच्छी दोस्ती है। ओरहान ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के साथ भी पार्टी करते हुए कई तस्वीरें खिंचवाई हैं।

 

और पढ़िएदीपिका पादुकोण का कान्स लुक देख सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, बोले- ‘सस्ती जूलिया फॉक्स’

 

जान्हवी कपूर को पहले भी कई बार ओरहान के साथ पार्टी करते देखा जा चुका है, लेकिन इससे पहले भी वो और ओरहान बेहद खास अंदाज में साथ नजर आए है और उनके बीच अच्छा बॉन्ड भी देखने को मिला है।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 18, 2022 01:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.