Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

जून में थियेटर में उतरेंगी ये 7 फिल्में, कॉमेडी-एक्शन से भरा होगा पूरा महीना

June Movie Releases 2025: अगर आप भी थियेटर में फिल्में देखने का मूड बना रहे हैं, जून में थियेटर में कई फिल्में देखने को मिलने वाली है। जून में एक दो नहीं बल्कि कई फिल्में रिलीज होने वाली है और ऐसे में पूरे महीने ही एंटरटेनमेंट की धूम रहने वाली है।

---विज्ञापन---

June Movie Releases 2025
June Movie Releases 2025 Image Credit:Instagram

June Movie Releases 2025: मई की तरह ही जून में भी मूवी लवर्स के लिए बेहतरीन रहने वाला है। गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप भी थियेटर में फिल्में देखने का मूड बना रहे हैं, जून में थियेटर में कई फिल्में देखने को मिलने वाली है। जून में एक दो नहीं बल्कि कई फिल्में रिलीज होने वाली है और ऐसे में पूरे महीने ही एंटरटेनमेंट की धूम रहने वाली है। इन मूवीज में कॉमेडी से लेकर एक्शन सब जॉनर की फिल्में देखने को मिलने वाली है, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पापा बनने वाले हैं Nakuul Mehta, 4 साल बाद दोबारा प्रेग्नेंट हैं पत्नी जानकी

---विज्ञापन---

ठग लाइफ

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर आउट हो चुका है और इस फिल्म से कमल हासन और मणिरत्नम की जोड़ी 27 साल बाद साथ लौट रही है।

---विज्ञापन---

हाउसफुल 5

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 जून की सबसे बड़ी रिलीज है, क्योंकि इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। यह कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

---विज्ञापन---

मैटेरियलिस्ट

इस लिस्ट में एक हॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका नाम मैटेरियलिस्ट है। यह फिल्म 13 जून को थियेटर में आने वाली है, जिसमें डकोटा जॉनसन, क्रिस इवांस और पेड्रो पास्कल जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं।

---विज्ञापन---

सितारे जमीन पर

आमिर खान की मच-अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर भी 20 जून को रिलीज के लिए तैयार है और इस फिल्म में आमिर के अलावा जेनेलिया डीसूजा अहम रोल में दिखेंगी। इस मूवी के साथ पूरे 3 साल बाद आमिर खान बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं, जिसे लेकर उनके फैंस बहुत खुश हैं।

---विज्ञापन---

कुबेरा

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को टक्कर देने के लिए 20 जून को साउथ दिग्गज स्टार्स नागार्जुन और धनुष की फिल्म कुबेरा भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और जिम सराब जैसे दमदार स्टार्स लीड रोल में दिखने वाले हैं।

---विज्ञापन---

मां

काजोल भी लंबे समय बाद बिग स्क्रीन पर लौंट रही हैं और उनकी हॉरर फिल्म मां 27 जून को थियेटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसने लोगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। एक मां अपने बेटी के लिए शैतान से लड़ाई करती दिखाई देने वाली है और काजोल की दमदार एक्टिंग देखने के लिए उनके फैंस तो बहुत एक्साइडेट हैं।

---विज्ञापन---

ज्ञानवापी फाइल्स

28 जून 2022 में हुए टेलर कन्हैया लाल साहू के मर्डर की कहानी बड़े पर्दे पर फिल्म ज्ञानवापी फाइल्स में देखने को मिलने वाली है। रियल लाइफ इंसिडेंट पर बेस्ड क्राइम-ड्रामा फिल्म ज्ञानवापी फाइल्स 27 जून को रिलीज होने वाली है। विजय राज की इस फिल्म का निर्देशन भारत एस श्रीनाथ और जयंत सिन्हा ने किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गोवा में घूम रही थीं एक्ट्रेस, घर में हो गई चोरी, सामान चुरा रफूचक्कर हुई नौकरानी

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 01, 2025 02:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola