Jitendra-Sridevi: बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र की गिनती बीते जमाने के दमदार अभिनेताओं में की जाती है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है। आज भी एक्टर के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक जमाना था, जब लड़कियां जितेंद्र की लुक की दीवानी हो जाती थीं। अपने लाखों चाहने वालों का दिल तोड़कर जितेंद्र ने अपनी बचपन की दोस्त शोभा शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी को फैंस आज भी बहुत पसंद करते हैं।
श्रीदेवी की वजह से टूटने वाला था जितेंद्र का घर
मगर क्या आप जानते है कि दोनों के रिश्ते में एक ऐसा समय भी आया जब दोनों का ये खूबसूरत रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया था। दरअसल, फिल्म हिम्मतवाला में श्रीदेवी और जितेंद्र (Jitendra-Sridevi) एक साथ नजर आए थे, जिसके बाद से दोनों का नाम एक साथ जुड़ने लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादीशुदा जितेंद्र श्रीदेवी के प्यार में पड़ गए थे।
यह भी पढ़ें- बड़ा खुलासा! इस वजह से दिव्या खोसला ने हटाया पति का सरनेम, झूठी हैं तलाक की खबरें!
जब श्रीदेवी को अपने घर ले गए जितेंद्र
दोनों के अफेयर की खबरें तेजी से फैली। जितेंद्र की शादीशुदा जिंदगी टूटने की कगार पर आ गई। ऐसे में इन खबरों से परेशान होकर एक्टर श्रीदेवी को अपने घर ले गए, जहां उन्होंने शोभा से श्रीदेवी को मिलवाया और अपने बीच की सारी गलतफहमियां दूर की। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया।