---विज्ञापन---

Sunny Deol On Hema Malini : सनी देओल ने हेमा मालिनी को दिया सम्मान, की ये पोस्ट

Sunny Deol On Hema Malini : ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) ने हाल ही में सनी देओल की ‘गदर 2’ (Gadar 2) देखी थी और अपना रिव्यू भी दिया था। एक्ट्रेस ने फिल्म की तारीफ करते हुए अपने सौतेले बेटे सनी देओल ( Sunny Deol) की भी तारीफ की थी। इसी बीच सनी देओल […]

Sunny Deol On Hema Malini
Image Credit : Google

Sunny Deol On Hema Malini : ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) ने हाल ही में सनी देओल की ‘गदर 2’ (Gadar 2) देखी थी और अपना रिव्यू भी दिया था। एक्ट्रेस ने फिल्म की तारीफ करते हुए अपने सौतेले बेटे सनी देओल ( Sunny Deol) की भी तारीफ की थी। इसी बीच सनी देओल ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी के लिए एक स्पैशल पोस्ट शेयर किया है।

देओल परिवार में है खुशियों का माहौल

बॉलीवुड में इन दिनों सनी देओल की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। एक्टर ने पहले से ही अपनी फिल्म ‘गदर 2’ से सुर्खियां बटोर रखी हैं। इसके साथ ही सनी देओल अपनी निजी जिंदगी से भी चर्चाओं में छाए हुए हैं। इन दिनों देओल परिवार में खुशियों का माहौल चल रहा है। सबसे पहले 12 अगस्त को सनी देओल, बॉबी देओल ईशा देओल और अहाना देओल का महा मिलान हुआ था। इसके बाद 19 अगस्त को हेमा मालिनी, सनी देओल की फिम ‘गदर 2’ को देखने पहुंची थी।

यह भी पढ़े : राखी सावंत ने बताई एक्स पति आदिल की हकीकत बोली- इसने मेरे साथ…

सनी देओल ने हेमा मालिनी के लिए दिखाया प्यार

अब हाल ही में सनी देओल ने अपनी मम्मी हेमा मालिनी के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर हेमा मालिनी की वीडियो शेयर की है। हालांकि वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने उस पर कोई कैप्शन नहीं लिखा है। सनी देओल की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि धर्मेंद्र के दोनों परिवार सब कुछ भूलकर एक हो रहे हैं। साथ ही एक्टर का अपनी सौतेली मां के लिए इतना प्यार देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

कैसा है हेमा और सनी देओल का रिश्ता 

सनी देओल और उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी के रिश्ते की बात करें तो दोनों का रिश्ता मिलाजुला रहा है। हेमा ने एक इंटरव्यू में सनी की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने हर कदम पर उनकी मदद की है। चाहे वो कोई सी भी परेशानी हो सनी हर समय उनके साथ खड़े रहते हैं।

First published on: Aug 23, 2023 06:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.