Fighter Anil Kapoor Look Reveal: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मल्टीस्टारर फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) को लेकर फैंस बेसब्र हो रहे हैं। सभी को इस फिल्म का इंतजार है, जो आने वाले साल यानी 2024 में रिलीज होने को तैयार है। हाल ही में दीपिका का लुक सामने आया था, तो ऋतिक रोशन के लुक ने भी तहलका मचा दिया था। अब हाल ही में मेकर्स ने अनिल कपूर (Anil Kapoor) के फर्स्ट लुक को शेयर किया है, जिसमें वो ग्रुप कैप्टन राकेश जयसिंह के रूप में दमदार लग रहे हैं। इन दिनों फिल्म ‘एनिमल’ में अनिल कपूर ने रणबीर कपूर के पिता का रोल निभाया है जिसमें वो छा गए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।
यह भी पढ़ें: The Archies की स्क्रीनिंग पर दिखा रेखा का जलवा, स्टारकास्ट को आशीर्वाद देने पहुंचीं एक्ट्रेस
अनिल कपूर के रोल से हटा पर्दा
साल 2024 में आने वाली मच अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर फैंस के बीच उत्साह बरकरार है। इस फिल्म में अनिल कपूर के रोल से पर्दा उठ गया है। ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह, जो अपने कॉल साइन ‘रॉकी’ के नाम से मशहूर हैं, के किरदार में अनिल कपूर छा गए हैं।
‘फाइटर’ में कमांडिंग ऑफिसर के रूप में अनिल कपूर का चित्रण गहराई और गंभीरता का एक मास्टर क्लास है। ‘रॉकी’ में उनका परिवर्तन लीडरशिप के सार को बढ़ाता है, जो एक ‘फाइटर’ की भावना को पूरी तरह से दर्शाता है। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आएगी।
कब रिलीज होगी ‘फाइटर’?
बताते चलें कि, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फाइटर को वायाकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने बनाया है। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका नजर आने वाले हैं, जो पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को 75 वां गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। अभी से फिल्म का क्रेज देखकर लग रहा है कि, सिनेमाघरों में ये मूवी धमाका मचाने वाली है।