Famous Actors Who Died In 2023: साल 2023 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत ही बुरा रहा है। चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड या फिर टॉलीवुड कई सेलेब्स के अचानक निधन से इंडस्ट्री गमगीन हो गई है। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन जूनियर महमूद का निधन हुआ। कैंसर की जंग लड़ते हुए वो जिंदगी की जंग हार गए। इसके अलावा कई ऐसे कलाकार हैं जो साल 2023 में दुनिया को अलविदा कह गए। इस लिस्ट में सतीश कौशिक से लेकर जूनियर महमूद तक के नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो अब सिर्फ फिल्मों के माध्यम से हमारे अंदर जीवित हैं।
यह भी पढ़ें: करोड़ों में है Janhvi Kapoor के लग्जरी घर की कीमत, कोने-कोने में सजी है मां Sridevi की यादें
जूनियर महमूद (Famous Actors Who Died In 2023)
8 दिसंबर को जूनियर महमूद (Junior Mahmood) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर की मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। जूनियर महमूद को आखिरी स्टेज का कैंसर हो गया था,
![Junior Mahmood](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2023/12/Junior-Mahmood.jpg?w=696)
Image Credit: Google
ऐसे में अपने अंतिम दिनों में एक्टर ने अपने दोस्तों संग मिलने की इच्छा भी जाहिर की।
सुनील होलकर
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सुनील होलकर (Sunil Holkar) ने महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
![](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2023/12/Sunil-Holkar.jpg?w=696)
Image Credit: Google
साल 2023 की शुरुआत में 14 जनवरी को एक्टर ने की मौत हो गई वो लिवर सिरोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थे।
शाहनवाज प्रधान
वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में ‘गुड्डू भैया’ के ससुर का किरदार निभाने वाले शाहनवाज प्रधान (Shahnawaz Pradhan) का फरवरी 2023 को निधन हो गया था। एक्टर को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद 56 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।
![](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2023/12/Shahnawaz-Pradhan.jpg?w=696)
Image Credit: Google
एक्टर ने ‘देख भाई देख’, ‘अलिफ लैला’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘बंधन सात जन्मों का’ और 24 जैसे शो में और ‘प्यार कोई खेल नहीं’, ‘फैंटम’ और ‘रईस’ जैसी फिल्मों में काम किया था।
सतीश कौशिक (Famous Actors Who Died In 2023)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक का 9 मार्च साल 2023 को निधन हो गया। किसी को इस खबर को सुनकर यकीन नहीं हुआ था कि वो दुनिया में नहीं रहे।
![](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2023/12/Satish-Kaushik.jpg?w=696)
Image Credit: Google
दरअसल मौत से एक दिन पहले यानी 8 मार्च को तो वो दिल्ली आए थे और पार्टी में शामिल हुए थे। रात में अचानक तबियत खराब हो जाने पर उनकी मौत हो गई।
आकांक्षा दुबे
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने भी इसी साल इस दुनिया को अलविदा कहा। एक्ट्रेस न तो बीमार थीं और न ही कोई दिक्कत। वो तो वाराणसी के सारनाथ में फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं,
![](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2023/12/Akanksha-Dubey.jpg?w=696)
Image Credit: Google
लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि 26 मार्ट को उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। इस खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी।
पामेला चोपड़ा
यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) ने 20 अप्रैल 2023 को दुनिया को अलविदा कहा।
![](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2023/12/Pamela-Chopra.jpg?w=696)
Image Credit: Google
प्लेबैक सिंगर और राइटर पामोला ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
रे स्टीवेन्सन
हॉलीवुड स्टार रे स्टीवेन्सन (Ray Stevenson) जिन्होंने आरआरआर में विलेन का रोल निभाया था का 21 मई को निधन हो गया।
![](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2023/12/Ray-Stevenson.jpg?w=696)
Image Credit: Google
रे ने 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।
नितेश पांडे
‘अनुपमा’ फेम नितेश पांडे (Nitesh Pandey) का 51 साल की उम्र में 23 मई 2023 को निधन हुआ।
![](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2023/12/Nitesh-Pandey.jpg?w=696)
Image Credit: Google
इस खबर से सभी शॉक्ड थे, क्योंकि अचानक आई इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल था।
वैभवी उपाध्याय (Famous Actors Who Died In 2023)
फेमस टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhyay) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनका निधन 23 मई 2023 को हुआ था।
![](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2023/12/Vaibhavi-Upadhyay.jpg?w=696)
Image Credit: Google
इन सबके अलावा और भी कई स्टार्स थे जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन अपने काम और फिल्मों के जरिए वो हमेशा हमारे बीच में जिंदा रहेंगे।