थलपति विजय एक तरफ सीएम बनने को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ उनके अफेयर की खबरें भी काफी तेजी से फैल रही हैं. इसी बीच साउथ के एक और सुपरस्टार इस तरह की खबरों के शिकार हो गए हैं. पढ़ें पूरी खबर…
क्या आप जानते हैं कि आपके फेवरेट एक्टर के पास कितना ज्यादा सोना है? चलिए, आपको बताते हैं कि थलपति विजय से अभिताभ बच्चन तक किसके पास कितना सोना है. पढ़ें पूरी खबर…
OTT पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. इस हफ्ते यहां रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से लेकर सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्त्तव्य’ तक, एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज आ रही हैं. इसे हफ्ते ओटीटी पर काफी कुछ शानदार होने वाला है. घर बैठे आप कई शानदार फिल्मों और सीरीज को इस हफ्ते OTT पर एन्जॉय कर सकेंगे. चलिए पूरी लिस्ट देखते हैं…
Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल का रेड कार्पेट एक बार फिर सजकर तैयार हो चुका है. हर साल की तरह फैशन और फिल्मों की दुनिया का सबसे बड़ा महोत्सव कान्स फिल्म फेस्टिवल एक बार फिर लौट आया है. हर साल की तरह इस बार भी भारत की ओर से कई सेलेब्स इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रहे हैं. इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय फिल्मों का प्रीमियर भी होगा. आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं…पूरी खबर पढ़ें
साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर 18 मई को रिलीज होगा. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म का भव्य प्रीमियर 3 जून को होगा और 4 जून 2026 को दुनियाभर में थिएट्रिकल रिलीज की जाएगी.
पाॅपुलर ब्रिटिश सिंगर दुआ लिपा ने एक कंपनी के खिलाफ लीगल एक्शन लेते हुए हर्जाने में करोड़ों रुपये मांगे हैं. एएनआई के मुताबिक, ‘सिंगर दुआ लीपा ने टेक कंपनी सैमसंग पर 15 मिलियन डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) का मुकदमा ठोका है. उनका आरोप है कि कंपनी ने बिना उनकी अनुमति के टीवी की पैकेजिंग पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया’.
भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस के समीकरण को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. आज एक ऐसी फिल्म के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. इस फिल्म ने प्रॉफिट कमाने के मामले में ‘धुरंधर’ जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर मूवी तक को पछाड़ दिया है. अब ये फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर भारत का मान बढ़ाने जा रही है…फिल्म के बारे में जानें
मोहनलाल स्टारर मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जीतू जोसेफ की निर्देशित यह फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. जिसमें से दृश्यम का पहला पार्ट 2013 में आया था और इसका दूसरा पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था. इस मूवी के दोनों पार्ट जबरदस्त हिट रहे थे. वहीं, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और फिल्म भी सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होने वाली है. इस बीच दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर लिया है….पूरी खबर पढ़ें
आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे सिंगर से मिलवा रहे हैं, जिसकी आवाज के जादू ने हर किसी को अपना बना लिया था. साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ में भी इस सिंगर ने एक गाना गाया था. एक ऐसा गाना, जी उस वक्त अरिजीत सिंह पर भी भारी पड़ा था. चलिए इस सिंगर के बारे में जानते हैं…पूरी खबर पढे़ं
सनाया ईरानी और मोहित सहगल टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी में से एक है. दोनों ही टीवी शो ‘मिले जब हम तुम’ सीरियल में साथ काम कर चुके हैं और इस शो से दोनों ही लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे. इतना ही नहीं लोगों को इनकी केमिस्ट्री भी खूब पसंद आती है. हालांकि टीवी की यह पुरानी जोड़ी अब जल्द ही एक बार फिर से वापसी करने जा रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
रियल लाइफ कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जिंदगी पर आधारित रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसे लेकर तेजस्वी ने कहा कि ये शो उनके अब तक के काम से काफी अलग है, क्योंकि रियलिटी और फिक्शन का ऐसा मेल बहुत कम देखने को मिलता है.
बॉलीवुड हो या फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री, हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. हालांकि हर फिल्म या सीरीज हिट हो, ऐसा पॉसिबल नहीं होता है. वहीं, कई बार फ्लॉप फिल्में, ओटीटी और टीवी पर कमाल कर जाती है. लेकिन सिनेमाघरों में इनका बुरा हाल होता है. वैसे ही आज हम एक ऐसी ही फ्लॉप फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं. जो कि ओटीटी पर खूब पसंद की गई है. इस फिल्म को 12 करोड़ व्यूज मिले हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (Dilwale Dulhania Le Jayenge) यानी DDLJ आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है. फिल्म का हर सीन, हर गाना और हर डायलॉग फैंस की यादों में बसा हुआ है. खासकर वो क्लाइमेक्स, जब सिमरन भागते हुए ट्रेन पकड़ती है, और अमरीश पुरी का मशहूर डायलॉग सुनाई देता है. ‘जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी.’ अब इसी आइकॉनिक सीन से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है…पूरी खबर पढ़ें
तृषा कृष्णन और विजय थलपति को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही है. हाल ही में थलपति तमिलनाडु के सीएम बने हैं और इस बीच तृषा का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. जिसमें तृषा विजय की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने विजय को खास बताया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
करण जौहर की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अनन्या पांडे और लक्ष्य इस रोमांटिक फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं.
मनी हीस्ट के सीजन 6 को लेकर हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो जारी किया है. जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या इसका 6वां सीजन आने वाला है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन के सरकारी गवाह बनने की मांग का कड़ा विरोध किया है. ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस केस में ईडी ने दिल्ली की अदालत में साफ कहा कि अभिनेत्री का पिछला आचरण संदिग्ध रहा है और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. फिलहाल, ईडी ने इस मामले में विस्तार से जवाब देने के लिए कोर्ट से और समय मांगा है, जिससे जैकलीन को बड़ा झटका लगा है.
Michael Pennington Passes Away: हॉलीवुड और थिएटर जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. ‘स्टार वार्स’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्म में अपनी यादगार भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता माइकल पेनिंगटन का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. शेक्सपियर के नाटकों से लेकर बड़े पर्दे तक, उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया. पूरी खबर यहां पढ़ें…
क्या आपने कभी ऐसी फिल्म देखी है जिसमें शुरू से अंत तक सिर्फ एक ही कलाकार हो? सुनील दत्त की ‘यादें’ एक ऐसा ही अजूबा है. 62 साल पहले किए गए इस साहसी प्रयोग ने न केवल दर्शकों को हैरान किया, बल्कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपनी जगह पक्की की. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड में एंट्री करना आसान नहीं है, खासकर तब जब लोग आपके टैलेंट से पहले आपके लुक्स पर सवाल उठाने लगें. एक्ट्रेस अदा शर्मा के साथ भी ऐसा ही हुआ. बता दें कि आज अदा शर्मा अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. करियर के शुरुआती दौर में उन्हें लुक्स के कारण कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा. लोगों ने उनके बालों से लेकर उनकी आइब्रो तक का मजाक उड़ाया. लेकिन, फिल्म ‘1920’ से अपनी पहचान बनाने वाली अदा ने हार नहीं मानी. साल 2023 में आई उनकी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाका किया, उसने अदा को रातों-रात सुपरस्टार्स की फेहरिस्त में खड़ा कर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Entertainment News Live In Hindi: पटौदी खानदान की लाड़ली सोहा अली खान ने हाल ही में अपने परिवार के मजेदार राज खोलते हुए बताया कि वे सलाह के लिए किस पर निर्भर रहती हैं. सोहा के मुताबिक, जब बात रिश्तों की उलझनों की आती है, तो वे भाई सैफ अली खान के पास जाती हैं, क्योंकि वे उन्हें एक पुरुष का नजरिया देते हैं. वहीं, गपशप और चटपटी खबरों के लिए उनकी पसंदीदा करीना कपूर हैं. सोहा का कहना है कि करीना के पास लोगों के बारे में ऐसी गजब की जानकारियां होती हैं, जो शायद ही किसी और को पता हों.
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अदा शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी पहचान बनाने वाली अदा ने हॉरर फिल्म '1920' से करियर की शानदार शुरुआत की थी. अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा, वे अपने अनोखे फैशन सेंस, डांस और मार्शल आर्ट्स में महारत के लिए भी जानी जाती हैं. 'द केरल स्टोरी' की बड़ी सफलता ने उन्हें देशभर में घर-घर लोकप्रिय बना दिया है. अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर अदा आज लाखों फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं.
1 मई को रिलीज हुई फिल्म 'राजा शिवाजी' ने सिनेमाघरों में अपना दूसरा वीकेंड सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. रितेश देशमुख ने न केवल महाराज के किरदार को जीवंत किया है, बल्कि एक डायरेक्टर के तौर पर भी अपनी छाप छोड़ी है. फिल्म को ऑडियंस का इतना प्यार मिल रहा है कि दूसरे रविवार के आंकड़ों ने पहले हफ्ते की मजबूती को फिर से साबित कर दिया है. 'सैकनिल्क' की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक कुल 68.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है, जो मराठी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. बता दें कि फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को भारत में 6.80 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया है.