Hawa Hawa: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और यह 2025 की बहुत बड़ी हिट साबित हुई. फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. इस मूवी की सफलता के बाद अब इसका दूसरा पार्ट धुरंधर द रिवेंज आने वाला है. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बज बना हुआ है. वहीं, धुरंधर और इसके पार्ट 2 का एक गाना ‘हवा हवा’ काफी चर्चा में है, जो कि संजय दत्त का एंट्री सॉन्ग है. जिसे पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर ने गाया है और अब इसको लेकर सिंगर ने एक बड़ा बयान दिया है.
सिंगर को गाने के लिए मिले 45 लाख रुपये
दरअसल, हसन जहांगीर ने ‘हवा हवा’ गाने को लेकर दावा किया है कि फिल्म धुरंधर के मेकर्स ने उनसे इस गाने के राइट्स खरीदने के लिए 50 हजार डॉलर्स यानी कि 45 लाख रुपये दिए हैं. इस बात का खुलासा सिंगर हसन ने एआरवाई टीवी पर आने वाले रमजान ट्रांसमीशन शान ए सहूर शो के दौरान किया है. जिसे निदा यासिर होस्ट करती हैं. इस दौरान जब होस्ट ने सिंगर से उनके फेमस गाने हवा हवा को लेकर बात की और पूछा कि, ” आपका गाना हवा हवा वो कितने अर्से पहले आया था और जेनजी (GenZ) ने अब सुनना शुरू किया है, क्योंकि अब यह फिल्म में दोबारा से लिया गया है. जिसपर हसन ने कहा, ” जी अभी एक फिल्म बनी है 300 करोड़ की और 1100 करोड़ कमा लिए उसने. इसपर निदा ने फिर कहा कि, “तो कुछ पैसे दिए उन्होंने आपको. जिसपर हसन ने बताया कि, “हां 50 हजार डॉलर दिए हैं मुझे.
धुरंधर के मेकर्स ने खरीदे हवा हवा के कॉपीराइट्स
इस दौरान हसन ने बताया कि फिल्म के मेकर्स ने पैसे दिए और इस गाने का इस्तेमाल करने के लिए उनसे परमिशन भी ली. उन्होंने कहा, “पहले कॉपीराइट का सिस्टम नहीं था. पर अभी जो भी मेरे गाने यूज करता है, वो पहले मुझसे परमिशन लेता है और पैसे भी देता है. हवा हवा 40 साल पहले आया था. मैंने इसे 1986 में रिकॉर्ड किया था और 1987 में रिलीज किया था. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि पाकिस्तानी आइडल को उन्होंने बिना पैसे लिए गाने के राइट्स दिए थे. होस्ट ने हसन की इन बातों को सुनकर धुरंधर का नाम लेते हुए कहा ये अच्छी बात है मेकर्स ने इसके लिए परमिशन ली.
🎙️ Hassan Jahangir revealed that the team of #Dhurandhar paid $50,000 to use his iconic song Hawa Hawa.
— Viral Celeb X (@ViralCelebX) March 15, 2026
He said the makers took proper permission before using the track in the film. pic.twitter.com/338amGXLlH
धुरंधर 2 इस दिन होगी रिलीज
वहीं, धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो फैंस इसको लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च यानी कि सिर्फ तीन दिन बाद रिलीज होने वाली है. इस मूवी में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी होंगे. वहीं, मूवी के दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उनके किरदार की पहले पार्ट में मौत हो जाती है. हालांकि फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना के रहमान डकैत वाले रोल को लोगों ने काफी पसंद किया है.
यह भी पढ़ें- अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा? सोलह श्रृंगार कर हर इवेंट में आती हैं नजर, जानें क्या है इसके पीछे का राज