---विज्ञापन---

200 करोड़ी बनी ‘धुरंधर 2’, हिल गया बॉक्स ऑफिस; कलेक्शन के आंकड़ों में ताबड़तोड़ इजाफा

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'धुरंधर 2' ने केवल रिकॉर्ड नहीं तोड़े हैं, बल्कि थिएटर फील को एक नई एनर्जी दी है. रणवीर सिंह का 'हमजा' वाला अवतार अब ग्लोबल सिनेमा में एक ब्रांड बन चुका है. फिल्म ने पहले ही दिन 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है जिसे नामुमकिन माना जा रहा था. फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन दुनियाभर में 220 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर भारतीय सिनेमा के इतिहास में हलचल मचा दी है. इस ऐतिहासिक ओपनिंग ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है कि बॉलीवुड का दौर खत्म हो गया है.

220 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग

इस समय जहां बड़ी फिल्मों के लिए दर्शकों को खींचना मुश्किल हो रहा है, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर ही 220 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड) का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले ईद के मौके पर फिल्म की कमाई में और भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा, जो इसे साल की सबसे सफल फिल्म बना सकता है.

---विज्ञापन---

आदित्य धर का भावुक संदेश

मुंबई में आयोजित फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान निर्देशक आदित्य धर काफी भावुक नजर आए. उन्होंने अपनी स्पीच में फिल्म की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और पूरी कास्ट व क्रू का शुक्रिया अदा किया. आदित्य ने कहा, “आज धुरंधर को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उससे मेरा दिल खुशी से भरा हुआ है. आप सभी के सपोर्ट के बिना यह मुमकिन नहीं था.”

स्क्रीनिंग के इनसाइड वीडियो में दिखा मजाक

दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने स्क्रीनिंग का एक मजेदार इनसाइड वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वे मजाक में कहते हैं, “पिक्चर देख ली है, अब कुछ खिलाओ यार, भूखे मर गए.” इस पर अर्जुन रामपाल ने चुटकी लेते हुए कहा, “आप तो सबको खा गए सर (अपनी एक्टिंग से), अब और कितना खाओगे?” इस हल्के-फुल्के पल ने पूरी टीम की बॉन्डिंग को दर्शाया.

प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने की आदित्य की तारीफ

फिल्म की सफलता पर प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने कहा कि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन आदित्य धर ने हर मुश्किल को शांति से हैंडल किया. उन्होंने कहा, “आदित्य कभी पैनिक नहीं होता और हमेशा वही करता है जो फिल्म के लिए सही हो, यही उसे स्पेशल बनाता है.” स्क्रीनिंग के दौरान पूरी टीम लीड स्टार रणवीर सिंह को भी तलाशती नजर आई.

बॉलीवुड के लिए धांसू फिल्म

‘धुरंधर 2’ जिस सफलता की राह पर है, उसने यह साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट दमदार हो, तो ओटीटी के दौर में भी दर्शक सिनेमाघरों तक दौड़े चले आते हैं. फिल्म के विजुअल्स, एक्शन और देशभक्ति के जज्बे ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया है, जिससे बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन में ताबड़तोड़ इजाफा हो रहा है.

First published on: Mar 20, 2026 06:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.