---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Collection Day 5: ‘धुरंधर 2’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, सोमवार को फिर कर डाली करोड़ों की कमाई

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म ने पांचवें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है. इतना ही नहीं दुनिया भर में इस मूवी ने सिर्फ पांच दिनों में बेहतरीन कलेक्शन करके रिकॉर्ड बना दिया है.

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हो चुकी है. फिल्म के रिलीज के बाद से ही इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं, फिल्म के वीडियोज, स्पॉइलर्स भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म ने महज 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा पांचवे दिन यानी कि सोमवार को भी मूवी ने अच्छी कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के पांचवे दिन की कमाई पर.

दरअसल, धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 102 करोड़ और पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस तरह से मूवी ने ओपनिंग डे पर 145 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरी दिन फिल्म ने 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़ और चौथे दिन यानी कि संडे को फिल्म ने 114.85 करोड़ की बेहतरीन कमाई की है.

---विज्ञापन---

पांचवे दिन धुरंधर 2 ने किया इतना कलेक्शन

वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने पांचवें दिन यानी कि सोमवार को 65 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसमें से सबसे ज्यादा हिंदी भाषा फिल्म ने कमाई की है. हिंदी में मूवी ने 60 करोड़ कमाए, कन्नड़ में 15 लाख, मलयालम में 15 लाख, तमिल में 1.20 करोड़, तेलुगु में 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, सोमवार के दिन ऑक्यूपेंसी 44.1 प्रतिशत रही है. फिल्म की कुल कमाई पांच दिनों में भारत में 519.12 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सोमवार के दिन से सप्ताह की शुरुआत होती है और उसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है.

दुनिया भर में धुरंधर 2 ने कमाए इतने करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में कुल 519.12 करोड़ का कलेक्शन किया है और ओवरसीज में 210 करोड़ की कमाई की है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में 829.76 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इस तरह से धुरंधर ने महज पांच दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है. उम्मीद है कि जल्द ही मूवी 1000 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब रहेगी.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात करें तो इस मूवी में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा मूवी में सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सौम्या टंडन जैसे एक्टर दिखाई दिए हैं. बता दें कि धुरंधर द रिवेंज साल 2025 की सुपरहिट मूवी धुरंधर की सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1300 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Release Date: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ टली, अब इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये फिल्म

First published on: Mar 24, 2026 07:14 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.