---विज्ञापन---

आप तो सबको खा गए… ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी के लिए ये क्या बोल गए अर्जुन रामपाल, VIDEO VIRAL

'धुरंधर: द रिवेंज' इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक तहलका मचा रही है. हाल ही में दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग से ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया, क्या आपने देखा ये वीडियो?

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए अभी कुछ वक्त ही बाता है, और फिल्म लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ को देखकर फिल्म का क्रेज साफ समझ में आता है, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन रामपाल ने राकेश बेदी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे मिस बिल्कुल नहीं किया जा सकता. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह छाई हुई है. हाल ही में दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का एक मजेदार व्लॉग शेयर किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. वीडियो में बेदी का उत्साह साफ नजर आता दिखा. वो मजाकिया अंदाज में कहते हैं, कि फिल्म रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर बन चुकी है.

सितारों से सजी रही खास शाम

इस खास स्क्रीनिंग में फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. डायरेक्टर आदित्य धर के साथ यामी गौतम, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और रणवीर सिंह जैसे सितारे एक ही मंच पर नजर आए. पूरा माहौल जश्न और गर्व से भरा हुआ था, खासकर फिल्म की शानदार ओपनिंग को देखते हुए.

---विज्ञापन---

अर्जुन रामपाल का वायरल डायलॉग

व्लॉग का सबसे मजेदार पल तब आया जब राकेश बेदी ने अपने अंदाज में पूछा, कि खाना कहां है? इस पर अर्जुन रामपाल ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, ‘आप तो सबको खा गए सर, और कितना खाओगे.’ ये लाइन सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े, और अब यही डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उनके लिए ये डायलॉग एक दिलचस्प हिंट भी माना जा रहा है.

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले ही दिन दुनियाभर में करीब 240 करोड़ रुपये की कमाई कर ली, जिसमें से 165 करोड़ सिर्फ पहले दिन आए. ये आंकड़े इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल कर रहे हैं.

दमदार स्टारकास्ट और बड़ी उम्मीदें

इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद इस सीक्वल से भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद की जा रही है.

अभी और बढ़ेगा ‘धुरंधर’ का क्रेज

वायरल वीडियोज मजेदार किस्से और जबरदस्त कमाई, इन सबके बीच साफ है, कि ‘धुरंधर 2’ का क्रेज अभी थमने वाला नहीं है. आने वाले दिनों में फिल्म और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है.

First published on: Mar 20, 2026 05:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.