---विज्ञापन---

धर्मेंद्र को भूला Oscar 2026, तो भड़कीं हेमा मालिनी और ईशा देओल, बोलीं-शर्म की बात…

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में तमाम सितारों को श्रद्धांजलि दी गई थी, जो बीते साल दुनिया को अलविदा कह गए. हालांकि भारतीय एक्टर धर्मेंद्र का नाम इसमें शामिल होने के बाद भी टीवी पर टेलीकास्ट के वक्त उनका नाम नहीं लिया गया था. जिस पर हाल ही में हेमा मालिनी और ईशा देओल ने रिएक्ट किया है. साथ ही नाराजगी भी जाहिर की है.

Dharmendra-Hema Malini-Esha Deol
Dharmendra-Hema Malini-Esha Deol

15 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ था. इस मौके पर विनर्स की अनाउंसमेंट की गई थी. इसके अलावा इसमें ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट भी रखा गया था. जहां पर एक साल में जिन भी कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कहा है उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है. हालांकि इस दौरान भारतीय एक्टर धर्मेंद्र का नाम लाइव टीवी टेलीकास्ट के दौरान नहीं लिया गया था. जबकि ऑनलाइन वेबसाइट पर एक्टर का नाम शामिल था. जिससे फैंस खासा नाराज हुए हैं. यहां तक कि धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल भी ऑस्कर की इस हरकत से नाराज हैं.

हेमा मालिनी ने ऑस्कर में धर्मेंद्र को नजरअंदाज करने पर किया रिएक्ट

दरअसल, बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए हेमा मालिनी ने ऑस्कर 2026 के द्वारा धर्मेंद्र को नजरअंदाज करने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा, ” बेशक, यह शर्म की बात है. उनके लिए यह शर्म की बात है कि उन्होंने एक ऐसे एक्टर को नजरअंदाज किया जो दुनिया के कई हिस्सों में इतने सारे लोगों के लिए बहुत मायने रखता है. धरम जी को हर जगह जाना और पहचाना जाता था.

---विज्ञापन---

हालांकि हेमा ने ये भी कहा कि उनके ऐसा करने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा, ” उन्हें अपनी जिंदगी में कभी ज्यादा अवॉर्ड्स नहीं मिले. उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों करनी चाहिए? हम दोनों हम अपने देश में प्यार पाकर बहुत खुश ते. लेकिन अवॉर्ड्स हमेशा उनसे दूर रहे. यहां तक कि मुझे लाल पत्थर और मीरा में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए भी कोई अवॉर्ड नहीं मिला.”

ईशा देओल ने कही ये बात

इस पूरे मामले पर ईशा देओल ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने भी इन मेमोरियम सेगमेंट में धर्मेंद्र का नाम नहीं लिए जाने पर वैरायटी से बात करते हुए कहा कि, “मुझे नहीं लगता कि इससे पापा को कभी भी कोई फर्क पड़ेगा. उनका दिल हमेशा से इतना बड़ा रहा है कि वे ऐसी छोटी-मोटी बातों की परवाह नहीं करते. उनके लिए जिंदगी कभी भी पहचान या रुतबे के बारे में नहीं रही. बल्कि यह हमेशा प्यार, काइंडनेस और लोगों के दिलों में उनकी जगह के बारे में रही है.”

बता दें कि ऑस्कर के दौरान हॉलीवुड की तमाम हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई थी. इस दौरान डायने कीटन, कैथरीन ओ हारा, रॉबर्ट, रेडफोर्ड, उडो कीर, रॉब राइनर, रॉबर्ट डुवैल, जीन हैकमैन और वैल किल्मर को याद किया गया था.

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत संग काम कर चुकी इस दिग्गज एक्ट्रेस का हुआ निधन, 76 में ली आखिरी सांस

First published on: Mar 17, 2026 01:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.