Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

फेमस एक्ट्रेस ने अपने पति और फुटबॉल प्लेयर की सर्जरी के बाद शेयर की तस्वीरें, फैंस ने यूं किया रिएक्ट

एक्ट्रेस के पति के हाथ की सर्जरी हुई है जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अपने पति के जल्द ठीक होने की कामना की है।

---विज्ञापन---

David Beckham
David Beckham

एक्ट्रेस और मॉडल विक्टोरिया बेकहम के पति डेविड बेकहम के हाथ की सर्जरी हुई है वह इस समय काफी दर्द में हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने पति की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पर उन्होंने अपने पति के जल्दी ठीक होने की कामना की है। इनकी ये स्टोरी काफी वायरल हो रही है जिसपर फैंस प्यार लुटाते हुए फुटबॉल प्लेयर के जल्द ठीक होने के लिए कमेंट कर रहे हैं।

अस्पताल से शेयर की पति की तस्वीर

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपने पति की अस्पताल में ली गई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सर्जरी के बाद आराम करते नजर आए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनका दाहिना हाथ स्लिंग में बंधा हुआ है। वह कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ डैडी।” इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके पति एक ब्रेसलेट पहने हुए दिखाई दिए, जिस पर लिखा था: “Get well soon।”

---विज्ञापन---

पुरानी चोट ने फुटबॉलर को फिर दी तकलीफ

‘द सन’ के एक सूत्र के अनुसार, एक्ट्रेस के पति यह सर्जरी हाथ में आई उस पुरानी चोट की वजह से करानी पड़ी, जो उन्हें साल 2003 के एक फुटबॉल मैच के दौरान लगी थी। तब से वह दर्द को सहते आ रहे थे, लेकिन हाल के महीनों में उनका दर्द काफी बढ़ गया। जांच में पता चला कि एक पिन जो घुल जाना चाहिए था, वह अभी भी जिस का तस था।

---विज्ञापन---

David Beckham recovering following surgery

यह भी पढ़ें: बिना खर्चा किए Twinkle-Akshay ने कैसे बुक किया ‘पूरा रेस्टोरेंट’, कपल के डेट का सच्चाई आई सामने

---विज्ञापन---

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

सूत्रों ने बताया कि सर्जरी के समय एक्ट्रेस अपने पति के पास ही थीं। अब उनकी सर्जरी ठीक तरीके से हो गई है और सफल रही है। उनके मुताबिक, “अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और जल्द ही रिकवर कर लेंगे।” फैंस उनकी स्पीडी रिकवरी की कामना कर रहे हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटोज में फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया दी। किसी ने ‘गेट वेल सून’ लिखा तो किसी ने कपल के मजबूत बॉन्ड की तारीफ की। उनकी इस पर्सनल झलक ने लोगों के दिलों को छू लिया।

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना की फिल्म Mysaa का पोस्टर रिलीज, एक्ट्रेस का भयंकर रूप देख कांपे फैंस!

---विज्ञापन---
First published on: Jun 27, 2025 07:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola