Cocktail 2 Release Date: बॉलीवुड में आने वाले दिनों में कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली हैं. लिस्ट में कई बड़े स्टार की फिल्मों के नाम शामिल हैं, इसी बीच मेकर्स ने फिल्म शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अब मेकर्स प्रमोशन की तैयारी में जुट गए हैं. फिल्म से तीनों सितारों के फर्स्ट लुक भी सामने आए हैं, जिनमें उनका स्टाइल काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. बताया जा रहा है, कि रोमांस, ड्रामा और म्यूजिक से भरी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है. खास बात ये है, कि लंबे समय बाद शाहिद कपूर फिर से रोमांटिक अंदाज में लौटने वाले हैं, जिसको लेकर फैंस खासे एक्साइटेड हैं.
‘धुरंधर 2’ के साथ आएगा टीजर
फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ का टीजर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा. दरअसल, रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, और इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट है. ऐसे में मेकर्स इस बड़े प्लेटफॉर्म का फायदा उठाना चाहते हैं, ताकि ‘कॉकटेल 2’ का टीजर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके. फिल्म इंडस्ट्री में ये ट्रेंड काफी आम है, कि बड़ी फिल्मों के साथ दूसरी फिल्मों के टीजर भी अटैच कर दिए जाते हैं.
शाहिद कपूर का फिर दिखेगा रोमांटिक अवतार
पिछले कुछ सालों में शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के रोल किए हैं. अगर उनकी हाल की फिल्मों पर नजर डालें, तो उन्होंने ज्यादातर एक्सपेरिमेंटल और इंटेंस किरदार निभाए हैं. हालांकि, फैंस को उनका रोमांटिक अंदाज हमेशा पसंद आया है.
अब ‘कॉकटेल 2’ के जरिए शाहिद एक बार फिर उसी रोमांटिक इमेज में वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ कृति सैनॉन और रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी. दोनों ही एक्ट्रेसेस की आज के समय में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, इसलिए उम्मीद की जा रही है, कि तीनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आएगी.
‘टॉक्सिक’ से होगा दिलचस्प मुकाबला
दिलचस्प बात ये है, कि जून में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. जहां एक तरफ ‘टॉक्सिक’ 4 जून को रिलीज होने जा रही है, वहीं उसके ठीक दो हफ्ते बाद 19 जून को ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं, कि अगर ‘कॉकटेल 2’ की कहानी और म्यूजिक दर्शकों को पसंद आ गया, तो यह ‘टॉक्सिक’ की कमाई पर असर डाल सकती है. वहीं, दूसरी ओर मार्च में रिलीज हो रही ‘धुरंधर 2’ का क्रेज भी इस फिल्म को प्रमोशन में बड़ा फायदा दिला सकता है. बहरहाल, आने वाले महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिसका फायदा सीधे तौर पर दर्शकों को मिलने वाला है.