---विज्ञापन---

इन कपल के लिए बेहद एक्साइटेड होने वाला है आने क्रिसमस, हो रही सेलिब्रेशन की जोरदार तैयारियां

Christmas Day 2023:  ये साल खत्म होने को है, ऐसे में साल का लास्ट और सबसे बड़े त्योहार यानी ‘क्रिसमस डे’ (Christmas Day 2023) आने वाला है। इस त्योहार को लेकर बी- टाउन के सेलेब्स सुपर एक्साइटेड हैं। खास तौर पर वो कपल और पेरेंट्स जिनका ये पहला क्रिसमस है। इस लिस्ट में बिपाशा बसु […]

Christmas Day 2023, bipasha basu- karan singh grover, parineeti chopra raghav chadha

Christmas Day 2023:  ये साल खत्म होने को है, ऐसे में साल का लास्ट और सबसे बड़े त्योहार यानी ‘क्रिसमस डे’ (Christmas Day 2023) आने वाला है। इस त्योहार को लेकर बी- टाउन के सेलेब्स सुपर एक्साइटेड हैं। खास तौर पर वो कपल और पेरेंट्स जिनका ये पहला क्रिसमस है। इस लिस्ट में बिपाशा बसु (Bipasa basu) की बेटी ‘देवी’ (Devi) से लेकर न्यूली वेड कपल कियारा आडवाणी (kiara Advani) सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) , परिणीति चोपड़ा (Parineeti chopra)- राघव चड्ढा (Raghav chadha) से लेकर और भी नाम हैं। साथ ही वो सेलिब्रिटी भी हैं, जो अपने घर में क्रिसमस की तैयारी करने में जोर-शोर से लगे हैं। आइए देखते हैं कि कौन कैसे कर रहा है आने वाले इस फेस्टिवल की तैयारी।

यह भी पढ़ें: एक गाने ने रातों रात बना दिया स्टार, करियर के आड़े आया ‘पापा’ का प्रॉमिस, अश्लील मैग्जीन पढ़ने पर मचा बवाल

बिपाशा करण   (Christmas Day 2023)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बी-टाउन की बोल्ड एक्ट्रेस बिपाशा बासु का। एक्ट्रेस अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मिलकर बेटी देवी के पहले क्रिसमस की तैयार कर रही हैं। तैयारियों को देखकर तो लग रहा है कि देवी का क्रिसमस स्पेशल होने वाला है, अब होगा भी क्यों नहीं इसकी प्रिपरेशन खुद पापा करण जो कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कुछ फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है जिसमें देवी बिपाशा की लाडली अपनी मौसी के साथ दिखाई दे रही हैं।

आलिया रणबीर

अब अगली बारी बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आती है। जहां एक तरफ एक्टर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, वहीं अब क्रिसमस की तैयारियों को लेकर भी पति-पत्नी भी एक्टिव नजर आ रहे हैं। जब बात बेटी राहा की आती है तो ये पेरेंट्स कोई कसर नहीं छोड़ते ऐसा ही कुछ क्रिसमस की प्रिपरेशन को लेकर भी देखा जा रहा है।

अपनी लाडली को स्पेशल फील करवाने के लिए आने वाले फेस्टिवल की जमकर तैयारी कर रहे हैं, उनके घर पर भी सज चुका है क्रिसमस ट्री, जिसकी फोटो नाना सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कियारा- सिद्धार्थ   (Christmas Day 2023)

बात बी-टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल की करें तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी शादी के बाद के पहले क्रिसमस को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं।

यही वजह है कि अभी से ही सिड- और कियारा के घर भी एक सुंदर सा क्रिसमस ट्री सज चुका है, जिनकी फोटो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

परिणीति राघव   (Christmas Day 2023)

हाल ही में बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हुई है। अब आने वाला क्रिसमस इस कपल का पहला क्रिसमस है जिसके लिए ये कपल एक्साइटेड दिख रहा है।

एक्ट्रेस पहले फेस्टिवल को मनाने के लिए दिल्ली में अपने ससुराल भी पहुंच गई हैं, और वहां उन्होंने घरवालों के लिए एक स्पेशल डिश भी तैयार की है। परी ने सोशल मीडिया पर अपने घर की फोटो शेयर की हैं, जिसमें क्रिसमस ट्री सजा हुआ नजर आ रहा है।

First published on: Dec 15, 2023 09:13 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.