---विज्ञापन---

Malaika Arora के सामने क्यों फूट-फूट कर रोने लगे होने वाले ससुर Boney Kapoor! बेटे Arjun की इस बात पर छलका दर्द

Bonney Kapoor Crying In Jhalak Dikhhla Jaa 11: बी-टाउन का सबसे चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिश्तों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में ये कपल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार इस कपल के चर्चा में आने की वहज हैं […]

Bonney Kapoor Crying In Jhalak Dikhhla Jaa 11
Image Credit : Instagram

Bonney Kapoor Crying In Jhalak Dikhhla Jaa 11: बी-टाउन का सबसे चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिश्तों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में ये कपल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार इस कपल के चर्चा में आने की वहज हैं अर्जुन कपूर के पिता और फिल्म निर्देशक बोनी कपूर (Bonney Kapoor)। जी हां उनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो इमोशनल नजर आ रहे हैं। बोनी कपूर इस वीडियो में रियलिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा 11’ (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के सेट पर नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में शो के बाकी जज फराह खान (Farah Khan), अरशद वारसी (Arshad Warsi) और मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : Koffee With Karan 8 से जुड़ी झूठी खबरों के बीच Kriti Sanon का फूटा गुस्सा, लेनी पड़ी कानूनी मदद

सोनी टीवी ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, शो को होस्ट कर रहे गौहर खान (Gauhar Khan) और ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) बोनी को बताते हैं कि उनके लिए उनके बेटे अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बोनी को कुछ कहना चाहते हैं। इस वीडियो को सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘अर्जुन के हार्ट मेल्ट मैसेज ने सिर्फ बोनी जी को ही नहीं, हम सभी को रुला दिया!।’

Arjun Kapoor ने बोनी कपूर के लिए कही ये बात (Bonney Kapoor Crying In Jhalak Dikhhla Jaa 11)

दिखाए गए वीडियो में अर्जुन कपूर कहते है, ‘हेलो पापा, उम्मीद करता हूं आप शो को एन्जॉय कर रहे होंगे। सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहूंगा कि मेरे पिता इस दुनिया के सेल्फलेस इंसान हैं जो खुद के बारे में न सोचकर दूसरों की खुशियों के बारे में पहले सोचते हैं।’ अर्जुन कपूर आगे कहते हैं, ‘वे हमेशा दूसरों की खुशियों को लेकर ज्यादा इमोशनल रहते हैं। मैं आपसे बस ये कहना चाहूंगा कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपकी बहुत इज्जत करता हूं प्रोफेशनली और पर्सनली। आपको मेरा बहुत सारा प्यार।’ अपने बेटे की इस बात को सुनने के बाद बोनी कपूर काफी इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखें भर आती हैं।

हर कोई हुआ इमोशनल

अर्जुन कपूर का मैसेज सुनने के बाद बोनी कपूर के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इमोशनल हुए बोनी कपूर को फराह खान संभालती हैं। वहीं शो की होस्ट गौहर खान और बाकी कंटेस्टेंट्स की आंखें भी भर आती हैं। अब इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही यूजर्स भी वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।

First published on: Dec 03, 2023 02:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.