Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

बेटी की बीमारी पर छलके Bipasha Basu के आंसू, बोलीं- ‘मैं नहीं चाहूंगी किसी मां के साथ ऐसा हो’

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने नेहा धूपिया से लाइव चैट में इस बात का खुलासा किया है कि वो अपनी बेटी की हेल्थ को लेकर बहुत दर्द में थे।

Bipasa Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasa Basu) और करण सिंह ग्रोवर ( Karan Singh Grover) बीते साल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। दोनों घर में आई इस नन्ही परी के आने से बहुत खुश थे।लेकिन उनकी इस खुशी के आगे एक परेशानी ने दस्तक दे दी। अपनी इस परेशानी से जूझ रहे इस कपल ने कभी किसी को नहीं बताया कि उनकी बेटी बीमार है। अब इतने महीनों बाद एक्ट्रेस ने इस दर्द का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी बेटी के दिल में छेद था। दरअसल 12 नवंबर 2022 को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर पर एक बेटी ने जन्म लिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी (Devi) रखा।

यह भी पढ़ें: बिपाशा बसु ने बताया बेटी का निक नाम, बेटी देवी के वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

लाइव चैट में किया खुलासा   (Bipasa Basu)

हाल ही में बिपाशा ने नेहा धूपिया के लाइव चैट शो में बेटी की हेल्थ को लेकर ऐसा खुलासा किया की सभी हैरान रह गए। अभिनेत्री ने बताया कि, उनकी बेटी देवी के दिल में दो छेद थे। वह जन्म से ही वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) से पीड़ित थीं। हालांकि 3 महीने बाद बेटी की सर्जरी हुई और अब वो बिल्कुल ठीक है।

देवी के दिल में है छेद  (Bipasa Basu)

बिपाशा बसु अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए रो पड़ीं। दरअसल उन्होंने नेहा धूपिया के लाइव चैट शो में बताया कि उनके चेहरे की मुस्कान के पीछे एक गहरा दर्द छिपा हुआ है। इस दर्द को वो दुनिया के सामने शेयर नहीं करना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि-

“हमारी जर्नी नॉर्मल पैरेंट्स से बिल्कुल अलग रही। यह उस मुस्कान से कहीं अधिक कठिन है, जो अभी मेरे चेहरे पर है। मैं नहीं चाहूंगी कि किसी मां के साथ ऐसा हो। मुझे बेटी के जन्म के तीसरे दिन पता चला था कि उसके दिल में दो छेद हैं। मैंने सोचा था कि मैं इसे शेयर नहीं करूंगी, लेकिन मैं इसे बता रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि बहुत सारी मांएं हैं, जिन्होंने इस यात्रा में मेरी मदद की।”

बेटी की तबीयत के बारे में सुनकर हक्के बक्के रह गए थे करण

बिपाशा ने भावुक होते हुए बताया कि, जब करण को देवी की तबीयत के बारे में पता चला कि उसके दिल में 2 छेद है तो वो शॉक्ड हो गए। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस बारे में अपनी फैमिली को भी नहीं बताया था। उन्होंने आगे कहा कि-

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इस फिल्म ने इंडिया में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी मचाया गदर, की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

“हमें समझ नहीं आ रहा था कि वीएसडी क्या है। यह वेंट्रिकुलर सेप्टल दोष है। हम एक बहुत बुरे फेज से गुजरे। हमने इस बारे में अपनी फैमिली से डिस्कस नहीं किया। हम दोनों ही बिल्कुल ब्लैंक हो गए थे। हम सेलिब्रेट करना चाहते थे, लेकिन हम सुन्न थे। शुरुआती पांच महीने हमारे लिए बहुत कठिन रहे, लेकिन देवी पहले दिन से शानदार रही।”

बेटी की सर्जरी से परेशान थीं बिपाशा

बिपाशा ने कहा कि वो अपनी बेटी के दिल में छेद होने की बात से और उसकी सर्जरी करने की बात से बहुत परेशान थीं। बात करते हुए एक्ट्रेस का गला भर आया उन्होंने कहा कि-

“हमें बताया गया कि हर महीने में यह जानने के लिए स्कैन कराना होगा कि यह अपने आप ठीक हो रहा है या नहीं, लेकिन छेद बड़ा होने की वजह से हमें बताया गया कि सर्जरी करानी जरूरी है और सर्जरी तब करना सबसे अच्छा होता है, जब बच्चा तीन महीने का हो जाए। आप एक बच्ची का ओपन हार्ट सर्जरी कैसे कर सकते हैं? ये सोचकर आप बहुत दुखी और बोझिल महसूस करते हैं।”

अपनी बेटी का हेल्थ अपडेट देते हुए कही ये बात  (Bipasa Basu)

बिपाशा बसु ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए बताया कि उसकी सर्जरी 6 घंटे तक चली थी। ये सर्जरी कामयाब रही और वो अब बिल्कुल ठीक हैं।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

‘Fukrey 3’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, ‘चूचा’ को बताया फिल्म की जान,  क्रिटिक ने दिए मूवी को इतने स्टार

Fukrey 3 First Review: कॉमेडी का का ओवरडोज लेकर आ रही है 'फुकरे 3' (Fukrey 3), जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।...

Jawan Box Office Collection Day 20: सिनेमाघरों पर ‘जवान’ का गदर जारी, 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा

Jawan Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here