---विज्ञापन---

अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म, विराट कोहली ने दी गुडन्यूज, जानें क्या है वामिका के भाई के नाम का अर्थ

Anushka Sharma-Virat Kohli Second Child: अनुष्का शर्मा के घर से गुड न्यूज आई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं।

virat anushka
virat anushka

Anushka Sharma-Virat Kohli Second Child: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर से गुड न्यूज आई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है और क्रिकेटर ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। क्रिकेटर ने अपनी पोस्ट में बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। चलिए बताते है कि वामिका के छोटे भाई के नाम का अर्थ क्या है।

विराट ने अपनी पोस्ट में जानकारी दी है कि 15 फरवरी को वामिका के छोटे भाई ‘अकाय’ ने दुनिया में कदम रखा है। बेटे के जन्म के 5 दिन बाद आज विराट ने दुनिया के साथ अपने दोबारा पापा बनने की न्यूज शेयर की है। विराट-अनुष्का की बड़ी बेटी है जिसका नाम वामिका है और अब कपल के घर दूसरी बार बच्चे की किलकारी गूंजी है। विराट-अनुष्का के दोबारा माता-पिता बनने की न्यूज मिलते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को बधाई देना शुरु कर दिया है।

बेटे के नाम मतलब क्या है?

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम ने खुद बता दिया है कि वो और अनुष्का दूसरी बार माता-पिता बने हैं। विराट ने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है। कपल ने बेटे का नाम ‘अकाय’ रखा है, इस नाम का अर्थ होता है, ‘जो बिना शरीर या काया के हो’ यानी देह-रहित। इस शब्द का एक मतलब ‘निराकार’ भी होता है।

यह भी पढ़ें: दूसरे बच्चे के जन्म के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी Anushka Sharma

वामिका का अर्थ

विराट-अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा था। इस नाम का अर्थ देवी दुर्गा से होता है और इस नाम एक मतलब शिव भी होता है। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने अभी तक अपनी बेटी वामिका का फेस भी रिवील नहीं किया है, हालांकि कई बार वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी हैं। अब फैंस को कपल के बेटे की पहली झलक देखने का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

First published on: Feb 20, 2024 09:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.