---विज्ञापन---

‘फिल्म एक जोखिम है…’ आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ के नाम किया अपना बर्थडे, डायरेक्टर को पसंद आया फैंस का ये काम

Aditya Dhar Birthday Special Message: 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को एक स्पेशल मैसेज दिया है, जिसमें उन्होंने 'धुरंधर 2' और अपने फैंस के बारे में बात की है.

Aditya Dhar Birthday Special Message: आदित्य धर इस समय फैंस के लिए बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर है. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं. 12 मार्च को आदित्य धर 43 साल के हो गए, उन्होंने अपना ये खास दिन भी ‘धुरंधर 2’ के नाम कर दिया है. दरअसल, आदित्य धर ने बताया कि उन्होंने अपना बर्थडे वाला दिन ‘धुरंधर 2’ को फाइनल टच देने का काम करते हुए बिताया. इसके साथ ही आदित्य धर ने फिल्म की पीक डिटेलिंग करने वाले फैंस को थैंक यू भी कहा.

धुरंधर: द रिवेंज’ का फाइनल टच

आदित्य धर ने सारी बातें अपने एक स्पेशल मैसेज नोट में कही हैं, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अपने इस मैसेज पोस्ट में धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने लिखा, ‘जैसे ही मैं अपना जन्मदिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को फाइनल टच देने में बिता रहा होता हूं, मैं एक पल के लिए रुकता हूं और उस जबरदस्त साल को पीछे मुड़कर देखता हूं जो अभी-अभी गुजरा है.’

---विज्ञापन---

आदित्य धर को पसंद आया फैंस का ये काम

आदित्य धर ने आगे लिखा, ‘आज यहां बैठे हुए, इस सफर के लिए मुझे दिल से बहुत ज्यादा काफी अच्छा महसूस हो रहा है, उस टीम के लिए जो हमेशा मेरे साथ खड़ी रही, और आप लोगों में से इतने सारे लोगों ने सालों से मेरे काम पर जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए. आप सभी के मैसेज, ट्वीट, स्टोरीज और ‘पीक डिटेलिंग बाय आदित्य धर’ वाले मीम्स पढ़कर मेरा दिल भर आया. काश मैं आप लोगों को पर्सनली जवाब दे पाता, लेकिन प्लीज यह जान लें कि मैं आपके प्यार और हौसले की बहुत ज्यादा कद्र करता हूं.’

‘फिल्म एक जोखिम है…’

आदित्य धर ने अपनी बात को पूरा करते हुए आगे लिखा, ‘इनमें से किसी भी चीज को मैं हल्के में नहीं लेता. ये एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां किसी भी चीज की कोई गारंटी नहीं होती और हर फिल्म एक जोखिम है, वहां दर्शकों का भरोसा ही सब कुछ होता है. अगर इस साल ने मुझे कुछ सिखाया है, तो वह यह है कि अपने सपनों पर से कभी भी भरोसा मत खोना, चाहे वे कितने भी बड़े क्यों न हों. पूरी ईमानदारी से काम करो, अपने काम में अपना सब कुछ झोंक दो. अब फिल्मों में मिलते हैं!

First published on: Mar 13, 2026 09:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.