Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sitaare Zameen Par के सामने नहीं टिक पा रही Maa और Kannappa, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल?

Box Office Collection: आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' ने काजोल की 'मां' और विष्णु मांचू की 'कन्नप्पा' की हवा निकाल दी है। काजोल और विष्णु मांचू की मूवी 5वें दिन ही कमाई के मामले में फुस्स हो गई है। आइए आपको भी बताते हैं तीनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Box Office Collection: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में 12वें दिन भी छाई हुई है। ये मूवी काजोल की ‘मां’ और विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ को कड़ी टक्कर दे रही है। आमिर की मूवी के सामने ये दोनों मूवी फीकी पड़ गई हैं। पांचवें दिन ही दोनों मूवीज की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर आमिर खान की मूवी में 12वें दिन भी उछाल देखा गया। आइए आपको भी बताते हैं तीनों मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: 3 फिल्में, 3 जॉनर, 1 सुपरस्टार: 2025 में बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार ने मारी हैट्रिक

---विज्ञापन---

‘सितारे जमीन पर’ की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान की मूवी ‘सितारे जमीन पर’ ने 12वें दिन 4 करोड़ की धांसू कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 18.29% रही। शोज की बात करें तो सुबह के शो 11.01%, दोपहर के शो 15.51%, शाम के शो 20.79% और रात के शो 25.84% रहे। मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 130.40 करोड़ की कमाई कर ली है।

---विज्ञापन---

काजोल की ‘मां’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर काजोल की ‘मां’ मूवी की 5वें दिन ही हवा निकल गई है। हालांकि मूवी की कमाई में उछाल देखा गया लेकिन आमिर खान की मूवी के मुकाबले ये अभी भी पीछे है। मूवी ने पांचवें दिन 2.85 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 23.63% रही। सुबह के शो 9.39%, दोपहर के शो 23.41%, शाम के शो 26% और रात के शो 35.73% रहे। मूवी ने अभी तक 23 करोड़ का ही बिजनेस किया है।

---विज्ञापन---

‘कन्नप्पा’ की अब तक की कमाई

विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ भी आमिर खान की मूवी से पीछे चल रही है। वहीं ये तो काजोल की मूवी से भी पीछे हो गई है। पांचवें दिन मूवी ने सिर्फ 1.75 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी ऑक्यूपेंसी 14.42% रही। सुबह के शो 12.01%, दोपहर के शो 15.09%, शाम के शो 15.28% और रात के शो 15.29% रहे। मूवी ने अभी तक 27.45 करोड़ का बिजनेस किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘2025 बहुत भारी साबित हो रहा है…’ तेलंगाना विस्फोट पर विवेक ओबेरॉय का भावुक पोस्ट हो रहा वायरल

First published on: Jul 02, 2025 06:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola