अदार जैन और अलेखा आडवाणी की शादी को 4 महीने पूरे हो गए हैं। ये शादी कपूर खानदान की शाही शादियों में से एक रही। कई फिल्मी सितारों के साथ-साथ अंबानी परिवार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहीं अब शादी की अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर और करीना कपूर के लुक्स ने एक बार फिर वाहवाही बटोरी। फोटोज में पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। वहीं आलिया और करीना के लुक्स ने तो शादी में चार चांद लगा दिए थे।
यह भी पढ़ें: ‘कोई मजबूर नहीं…’, Deepika Padukone के 8 घंटे शिफ्ट वाले बयान पर क्या बोले Rana Daggubati?
करीना कपूर ने बटोरी सुर्खियां
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में से एक में करीना कपूर दूल्हा और दुल्हन के साथ पोज करती नजर आ रही हैं। इसमें वो मांग में सिंदूर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। साथ ही लाल साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके साथ फोटो में रिद्धिमा कपूर साहनी कपूर भी नजर आ रही हैं।
आलिया-रणबीर की भी हुई वाहवाही
वहीं दूसरी फोटो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने लुक से वाहवाही बटोर ली। इसमें कपल साथ में पोज करता नजर आ रहा है। जहां रणबीर कपूर ने हरे रंग की शेरवानी और आइवरी पजामा में नजर आए तो वहीं दूसरी ओर आलिया बेज रंग की साड़ी में विंटेज लुक देती नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस दौरान रेट्रो लुक कैरी किया था। मिनिमल ग्लैम लुक के साथ एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगीं। साथ में कपल खूब जचे।
शादी में ये सितारे हुए थे शामिल
बता दें आदर और अलेखा की शादी इस साल की शुरुआत में हुई थी। इसमें पूरा कपूर खानदान साथ देखा गया था। शादी में सैफ अली खान, नीतू कपूर, बबीता कपूर, रणधीर कपूर और रीमा जैन भी शामिल हुए थे। वहीं इनके साथ-साथ बॉलीवुड के खास सितारे भी दिखाई दिए। जिसमें अनन्या पांडे, सुहाना खान, गौरी खान, रेखा और अनिल कपूर नजर आए। साथ ही टीना अंबानी, अनिल अंबानी, श्लोका और आकाश अंबानी ने भी इस शादी में शामिल हो चार चांद लगा दिए थे।
यह भी पढ़ें: Housefull 5 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई? Thug Life का भी जान लें हाल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.