---विज्ञापन---

‘अगर वापस आए तो…’, घर से निकलते समय मिले थे सिर्फ 300 रुपये, जानिए कैसे बने ‘रॉकी भाई’ KGF के स्टार

Yash Birthday: केजीएफ (KGF) एक्टर यश (Yash) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। यश की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है और वो जहां जाते हैं छा जाते हैं। उनका बस नाम ही काफी है, उन्हें रॉकी भाई (Rocky Bhai) के नाम से भी […]

Yash Birthday
Image Credit : E-24

Yash Birthday: केजीएफ (KGF) एक्टर यश (Yash) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। यश की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है और वो जहां जाते हैं छा जाते हैं। उनका बस नाम ही काफी है, उन्हें रॉकी भाई (Rocky Bhai) के नाम से भी जाना जाता है। यश ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है जिन्हें एंग्री एंग मैन (Angry Young Man) और केजीएफ स्टार (KGF Star) भी कहा जाता है। आज यश के खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें। तो चलिए जानते हैं।

यश का परिवार (Yash Birthday)

यश (Yash) का जन्म 8 January 1986 को कर्नाटक में हुआ। यश के पिता अरुण कुमार जे कर्नाटका स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में बंगलोर में बीएमटीसी ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस ड्राइवर है, जो आज भी बस चलाते हैं। इस बात का खुलासा एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। यश की माता पुष्पालता एक हाउस वाइफ हैं। यश की एक बहन है जिनका नाम नंदिनी है। यश की पत्नी का नाम राधिका है जो एक एक्ट्रेस हैं और दोनों के दो बच्चे हैं आयरा और यथर्व।

300 रुपये लेकर घर से निकले यश

यश हमेशा से अपनी पर्सनैलिटी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जैसे-जैसे वो बड़े होते गए उनका झुकाव फिल्मों की तरफ बढ़ता चला गया। यश ने एक्टर बनने का सपना देखा और इस सपने को सच करने के लिए निकले। यश ने 12वीं क्लास के बाद पढ़ाई नहीं की और वो सिर्फ 16 साल की उम्र में बैंग्लुरू आ गए जहां उन्होंने एक्टिंग का कोर्स किया। यश के माता-पिता ने बैंग्लुरू जाने की इजाजत देते हुए कहा कि अगर वापस आए तो फिर दोबारा जाने नहीं दिया जाएगा। इस बात को सुनकर उन्हें खुद को साबित करना था और उस वक्त उनसे पास सिर्फ 300 रुपये थे।

रातों-रात इस फिल्म से बन गए थे स्टार (Yash Birthday)

यश ने शुरुआती दिनों में बैकग्राउंड वर्कर के तौर पर काम किया। एक दिन एक बड़े आदमी की नजर यश पर पड़ी और उनकी किस्मत पलट गई। यश ने साल 2005 में छोटे पर्दे के सीरियल ‘नंदा गोकुला’ से पर्दे पर कदम रखा। शुरुआती दिनों में वो छोटे रोल ही करते थे। इसके बाद अचानक उन्हें कमर्शियल सोलो हिट मूवी ‘मोडालासाला’ में काम करने का मौका मिला, जो कि साल 2010 में आई थी। इस फिल्म से वो रातों-रात स्टार बन गए।

यह भी पढ़ें : इन बॉलीवुड सितारों के बीच हैं पक्की यारी, इंडस्ट्री की Rivalry का नहीं पड़ता असर

अब हैं इंडस्ट्री के बड़े स्टार

यश को काम मिलना शुरू हो गया था और वो लोगों की नजर में आने लगे थे। इस दौरान यश को फिल्म ‘केजीफए’ (KGF) में काम करने का मौका मिला और इस फिल्म से उन्होंने दुनिया में तहलका मचा दिया। रातों-रात वो लोगों के दिलों पर छा गए। इस फिल्म में उनका लुक, उनका स्टाइल, उनके डायलॉग, फिल्म की कहानी एक-एक सीन सुपरहिट साबित हुआ और आज वो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार बन चुके हैं।

First published on: Jan 08, 2024 07:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.