---विज्ञापन---

फिल्मों से ज्यादा अफेयर के चर्चे, राजकुमारी से कम नहीं कपूर खानदान की लाडली के ठाठ, जानें नेटवर्थ

Janhvi Kapoor Birthday: जाह्नवी कपूर आज अपना 27वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर चलिए एक्ट्रेस की नेटवर्थ जानते हैं।

Janhvi Kapoor Birthday
Janhvi Kapoor Birthday

Janhvi Kapoor Birthday: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर के घर जाह्नवी का जन्म 6 मार्च 1997 को हुआ था। आज एक्ट्रेस अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में चलिए उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए उनकी टोटल नेटवर्थ के बारे में आपको बताते हैं।

मां नहीं देख पाई डेब्यू फिल्म (Janhvi Kapoor Birthday)

बॉलीवुड की मशहूर फैमिली कपूर खानदान की लाडली जाह्नवी कपूर ने अपने डेब्यू से पहले कई सुपरस्टार्स की फिल्मों को रिजेक्ट किया था। साल 2018 में जाह्नवी ने शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘धड़क’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। मगर उनकी डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया था। इसके चलते उनकी मां ही उनकी पहली फिल्म को रिलीज होते नहीं देख पाई थीं।

राजकुमारी की तरह जीती हैं लाइफ

इंडस्ट्री के सबसे फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर एक राजकुमारी की तरह अपनी जिंदगी जीती हैं। एक्ट्रेस कम उम्र ही अच्छी खासी संपत्ति की मालकिन हैं और उनके पास कई शानदार घर भी हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही मुंबई के जुहू इलाके में 39 करोड़ का घर खरीदा है और इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारें भी है जिसमें मर्सिडीज बेंज जीएलई, लैंड रोवर रेजं रोवर स्पोर्ट एचएसई और ऑडी ए6 शामिल है।

जाह्नवी कपूर की कुल संपत्ति 

जाह्नवी कपूर की नेटवर्थ (Janhvi Kapoor networth) की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के पास करीबन 82 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। फिल्मों के अलावा वो विज्ञापनों और अलग-अलग स्टेज परफॉर्मेंस और फैशन शोज के जरिए अच्छी खासी रकम वसूलती हैं।

अफेयर के चर्चे (Janhvi Kapoor Birthday)

जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। फिल्मों से ज्यादा से उनके लव अफेयर के चर्चे आए दिन खबरों में बने रहते हैं। बीते कुछ समय से एक्ट्रेस का नाम उनके स्कूल फ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को हमेशा ही एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है और शिखर पूरे कपूर खानदान के करीबी हैं और उनके साथ हर इवेंट में शामिल होते हैं। मगर अभी तक जाह्नवी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:  ट्राई करें जाह्नवी कपूर के सुपर बोल्ड लुक्स, नहीं हटेगी पार्टनर की निगाहें

First published on: Mar 06, 2024 10:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.