---विज्ञापन---

Valentine Day पर ट्राई करें जाह्नवी कपूर के सुपर बोल्ड लुक्स, नहीं हटेगी पार्टनर की निगाहें

Janhvi Kapoor Bold looks For Valentine Day 2024: अगर आप भी वैलेंटाइन डे पर खास दिखना चाहती हैं, तो जाह्नवी कपूर के ये लुक कॉपी करें।

Valentine Look Jhanvi Kapoor
Valentine Look Jhanvi Kapoor

Janhvi Kapoor Bold looks For Valentine Day 2024: दुनियाभर में 14 फरवरी को प्यार के दिन के तौर पर मनाया जाता है। हर कपल वैलेंटाइन डे 2024 (Valentine Day 2024) का इंतजार करता है और इस खास दिन को अपनी तरफ से स्पेशल बनाने की कोशिश भी करते हैं। अगर आप भी चाहते है कि मोहब्बत के इस दिन पर आपका पार्टनर भी आपसे अपनी नजरें नहीं हटा पाए। तो आप भी बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बोल्ड एंड हॉटेस्ट इंस्टाग्राम लुक्स को ट्राई कर सकते हैं।

हॉट लुक (Janhvi Kapoor Bold looks For Valentine Day 2024)

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का हॉट लुक तो वैलेंटाइन डे 2024 (Valentine Day 2024) के लिए परफेक्ट है। मैरून कलर के डीपनेक गाउन में एक्ट्रेस बेहद हसीन लग रही है। अभिनेत्री ने मिनिमल मेकअप रखा है और बालों को वेवी कर्ल किया है। उन्होंने फेक फ्रेकल्स और ब्लश के साथ अपने लुक को काफी स्टाइलिश बनाया है।

ब्लैक गाउन (Janhvi Kapoor Bold looks)

वैलेंटाइन डे 2024 (Valentine Day 2024) पर आप जाह्नवी के कर्वी फिगर पर ब्लैक कलर का आउटफिट बहुत सेक्सी लग रहा है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को नाइट डिनर के लिए कॉपी कर सकती हैं। डायमंड नेकपीस के साथ ब्लैक आउटफिट की खूबसूरती पहले से कई गुना ज्यादा अच्छी लग ही है।

परफेक्ट फिगर 

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का ब्लू गाउन में काफी ग्लैमरस लग रही हैं और आप भी इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। न्यूड लिपस्टिक और गोल्डन ज्वैलेरी में एक्ट्रेस की हॉटनेस का कोई जवाब नहीं है और उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। वैलेंटाइन डे 2024 (Valentine Day 2024) पर हर लड़की इस लुक को ट्राई कर सकती है और अपना दिन स्पेशल बना सकती है।

बला की खूबसूरत (Valentine Day 2024) 

वैलेंटाइन डे 2024 (Valentine Day 2024) पर जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का सुपर हॉट लुक आपके इस प्यार भरे दिन को दोगुना स्पेशल बना सकता है और आप से आपके पार्टनर की निगाहें एक पल के लिए भी नहीं हटेंगी। एक्ट्रेस की अदाएं देख आप भी उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। तो सोचिए अगर आप ये ड्रेस और लुक कॉपी करती हैं, तो आपके पार्टनर का क्या हाल होगा।

First published on: Feb 13, 2024 08:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.