---विज्ञापन---

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा

Sambhavna Seth Mother Death: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ की मां सुष्मा सेठ का बीते दिन 20 फरवरी को निधन हो गया। इस दुखद खबर कि जानकारी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। पोस्ट शेयर कर दी निधन की जानकारी संभावना ने इस पोस्ट के साथ ही […]

Sambhavna Seth Mother Death actress shared emotional post on Instagram
Sambhavna Seth Mother Death actress shared emotional post on Instagram

Sambhavna Seth Mother Death: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ की मां सुष्मा सेठ का बीते दिन 20 फरवरी को निधन हो गया। इस दुखद खबर कि जानकारी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को दी है।

पोस्ट शेयर कर दी निधन की जानकारी

संभावना ने इस पोस्ट के साथ ही फैंस के लिए एक निवेदन भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि ये समय उनके परिवार के लिए काफी कठिन और दुख भरा है। साथ ही उन्होंने ये भी विनती की है कि इस वक्त लोग उनकी और उनके परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखें और उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।

लंबे समय से बीमार थीं संभावना सेठ की मां

एक्ट्रेस संभावना सेठ की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बीते दिन उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके पति अभिनाश ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘बहुत ही भारी मन और दुख के साथ एक हार्ट ब्रेकिंग खबर शेयर कर रहे हैं कि संभावना की मां का निधन हो गया है। बीती रात 7.30 पर उनका निधन हुआ. वो शांतिपूर्ण तरह से अपने परिवार के बीच रहते हुए हमें छोड़ गईं। ये खबर हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। अपनी दुआओं में उन्हें याद रखिएगा।’

Sambhavna Seth

Sambhavna Seth- Instagram

इन सितारों ने जाता शोक

बता दें कि संभावन सेठ के इस पोस्ट पर मनोरंजन जगत के कई सितारों ने दुख जाहिर किया है। उनके पोस्ट पर शोक जताते हुए गौहर खान ने लिखा है, ‘भगवान तुम्हे शक्ति दें, भगवान पवित्र आत्मा को शांति दें, आई एम सॉरी तुम्हारे लॉस के लिए।’ मोनालिसा ने लिखा, ‘मजबूत रहो संभावना और अविनाश द्विवेदी, उनकी आत्मा को शांति मिले।’ वहीं, जॉनी लिवर की बेटी जिमी लिवर ने लिखा, ‘संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।’

Sambhavna Seth

Sambhavna Seth- Instagram

यह भी पढ़ें- 60 साल का करियर, 54 हजार रेडियो शो, आज हमेशा के लिए खो गई वो खनकती आवाज, कौन थे Ameen Sayani?

भोजपुरी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में किया काम

बता दें कि 43 साल की संभावना सेठ ने बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो कई टीवी शोज का भी हिस्सा रहीं। संभावना ने साल 2016 में अविनाश द्विवेदी के साथ शादी रचाई थी।

First published on: Feb 21, 2024 04:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.