---विज्ञापन---

पवन सिंह और सनी लियोनी के लेटेस्ट गाने ने उड़ाया गर्दा, ‘तेरी लाल चुनरिया’ सुन झूम उठेंगे आप

Pawan Singh Sunny Leone Bhojpuri Song: एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने लेटेस्ट गाने ‘तेरी लाल चुनरिया’ के साथ एक बार फिर म्यूजिक की दुनिया में हंगामा मचा दिया है। इस गाने में एक्ट्रेस भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की जबरदस्त केमस्ट्री देखने को मिल रही है। […]

Pawan Singh Sunny Leone Bhojpuri Song Video
सनी लियोनी और पवन सिंह का नया गाना

Pawan Singh Sunny Leone Bhojpuri Song: एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने लेटेस्ट गाने ‘तेरी लाल चुनरिया’ के साथ एक बार फिर म्यूजिक की दुनिया में हंगामा मचा दिया है। इस गाने में एक्ट्रेस भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की जबरदस्त केमस्ट्री देखने को मिल रही है। ये गाना दुनियाभर में फैंस के दिलों पर कब्जा कर रहा है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने में सनी लियोनी एक मेस्मेराइजिंग अवतार में हैं, जिसमें एक अट्रैक्टिव म्यूजिकल परफॉरमेंस के साथ उनका चार्म देखा जा सकता है।

सनी लियोनी के बेहतरीन डांस मूव्स (Pawan Singh Sunny Leone Bhojpuri Song)

‘तेरी लाल चुनरिया’ गाने में सनी लियोनी के बेहतरीन डांस मूव्स देखें जा सकते हैं, जो सॉन्ग वीडियो को एक विजुअल डिलाइट बना रहे है। यह ट्रैक वाइब्रेंट बीट्स और कैची रिदम से बना है, जो इसके अपबीट वाइब को दर्शकों के बीच हिट बना देता है। पवन सिंह और सनी लियोनी को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पोते-पोती से मिलने को तरसती थीं Sharmila Tagore, बेटे के तलाक ने पटौदी परिवार को कर दिया था सूना

सनी लियोनी के अंदाज ने बनाया दीवाना (Pawan Singh Sunny Leone Bhojpuri Song)

पवन सिंह अभिनीत और ज्योतिका तंगरी द्वारा गाया गया, ‘तेरी लाल चुनरिया’ म्यूजिकल डुओ जावेद-मोहसिन द्वारा कम्पोज किया गया है। गाने की कोरियोग्राफी आदिल शेख ने की है। गाने में सनी लियोनी का अंदाज लोगों को अपना दीवाना बना रहा है।

सनी का वर्कफ्रंट

सनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो ‘ग्लैम फेम’ को जज करने की तैयारी कर रही हैं और राहुल भट्ट अभिनीत अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसके अलावा, फ़िल्म ‘कोटेशन गैंग’ से जैकी श्रॉफ, प्रियामणि और सारा अर्जुन के साथ सनी की तमिल सिनेमा में जल्द एंट्री होने वाली है।

First published on: Jan 08, 2024 03:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.