---विज्ञापन---

भोजपुरी की इस हसीना ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, गणपति बप्पा का नाम लेकर पति संग किया गृह प्रवेश

Monalisa New House:  भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में मुंबई में अपना नया घर खरीदा है..

Monalisa bought new house in mumbai actress shared photos on instagram
मोनालिसा ने खरीदा नया घर

Monalisa New House: भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री ने हाल ही में मुंबई में अपना नया घर खरीदा है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।

मुंबई में मोनालिसा ने खरीदा सपनों का आशियाना

मोनालिसा ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में गणपति बप्पा की फोटो के सामने घर की चाबी रखी हुई नजर आ रहा है। तो वहीं, बाकी की तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति विक्रांत सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,’एक और सपना पूरा हुआ।’

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी खुशखबरी

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा ने मुंबई में 5बीएचके (Monalisa New House) का घर खरीदा है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। मोना के फैंस इस बात से काफी खुश है कि आखिरकार उनका सपना पूरा हो गया। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- चारू पर गिरी कावेरी के गुस्से की गाज…क्या अभिरा और अरमान के रिश्ते में आएगी दरार?

 

बोल्डनेस से घायल करती हैं मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। भोजपुरी फिल्मो के अलावा मोनालिसा कई हिंदी टीवी शोज में भी नजर आई हैं। बोल्डनेस के मामले में भी एक्ट्रेस कई बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस अक्सर अपनी हॉट ए़ंड बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं।

First published on: Feb 29, 2024 05:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.