---विज्ञापन---

Bhojpuri: हाथ में घंटा, आंखों में तूफान… कुछ ऐसा है खेसारी लाल यादव का भौकाल, Aamir Khan के बाद ‘रंग दे बसंती’ से मचाएंगे धमाल

khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'रंग दे बसंती' का फर्स्ट लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

Khesari Lal Yadav RANG DE BASANTI First Look
IMAGE CREDIT: INSTAGRAM

khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रंग दे बसंती’ (Rang De Basanti) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। खेसारी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है और मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक दिखाकर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। मूवी के पोस्टर में खेसारी दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं और उनको पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है।

खतरनाक लुक में आए नजर (khesari Lal Yadav)

‘रंग दे बसंती’ (Rang De Basanti) के पोस्टर में सुपरस्टार एक पंडित के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनका लुक काफी अग्रेसिव लग रहा है। लाल रंग की धोती लपेटे खेसारी काफी खतरनाक दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने माथे पर चंदन का टीका भी लगाया हुआ है। मंदिर का घंटा को एक्टर ने अपने हाथ में कुछ इस तरह से खींचकर पकड़ रखा है, जैसे वो किसी को मारने जा रहे हो। खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) का यह लुक देखकर उनके फैंस की बेताबी फिल्म की रिलीज को लेकर पहले से डबल हो गई है।

यह भी पढ़ें: 14 साल की लड़की ने दिखाई 370 के बाद नए कश्मीर की झलक, रैप सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

‘रंग दे बसंती’ की स्टार कास्ट 

खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) स्टारर मूवी ‘रंग दे बसंती’ (Rang De Basanti) से रति पांडे, डायना खान, अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस होने जा रहे हैं। हालांकि, खेसारी का फर्स्ट लुक के अलावा फिल्म के बाकी किसी स्टारकास्ट के लुक से अभी पर्दा नहीं हटा है। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं और इसके निर्माता रोशन सिंह हैं।

आमिर खान से जुदा लुक

बॉलीवुड में भी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ नाम की फिल्म सालों पहले रिलीज हुई थी। उस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में नजर आए थे। आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म में आमिर के रोल को लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि आमिर के लुक से खेसारी का अंदाज काफी जुदा लग रहा है और फिल्म की कहानी भी इसकी पहली झलक से बॉलीवुड फिल्म से अलग लग रही है।

First published on: Dec 05, 2023 05:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.