Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Katrina Kaif-Ranbir Kapoor फिल्म के सेट पर करते थे रोमांस? को-स्टार ने 10 साल बाद किया बड़ा खुलासा !

कटरीना कैफ और रणबीर कपूर की लव स्टोरी को खत्म हुए भले ही 10 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका हो, लेकिन दोनों के प्यार, बॉन्डिंग और ब्रेकअप के किस्सों में आज भी लोगों की दिलचस्पी कम नहीं हुई है। एक बार फिर कटरीना और रणबीर का रिश्ता सुर्खियों में है। वजह बना है उनके एक को-स्टार का वायरल खुलासा, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और एक्स कपल की खूबसूरत यादों को फिर से ताजा कर दिया है। इस खुलासे के बाद फिल्मी गलियारों से लेकर इंटरनेट की दुनिया तक विहान की मम्मी और राहा के पापा चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, यह किस्सा साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' से जुड़ा है। वर्षों से गॉसिप्स और वायरल रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर और कटरीना की केमिस्ट्री सिर्फ कैमरे तक सीमित नहीं थी, बल्कि सेट पर भी दोनों के बीच खास बॉन्डिंग और रोमांस देखने को मिलता था।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 13, 2026 14:04
Share :
Katrina Kaif-Ranbir Kapoor

कटरीना कैफ और रणबीर कपूर की लव स्टोरी को खत्म हुए भले ही 10 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका हो, लेकिन दोनों के प्यार, बॉन्डिंग और ब्रेकअप के किस्सों में आज भी लोगों की दिलचस्पी कम नहीं हुई है। एक बार फिर कटरीना और रणबीर का रिश्ता सुर्खियों में है। वजह बना है उनके एक को-स्टार का वायरल खुलासा, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और एक्स कपल की खूबसूरत यादों को फिर से ताजा कर दिया है। इस खुलासे के बाद फिल्मी गलियारों से लेकर इंटरनेट की दुनिया तक विहान की मम्मी और राहा के पापा चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, यह किस्सा साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ से जुड़ा है। वर्षों से गॉसिप्स और वायरल रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर और कटरीना की केमिस्ट्री सिर्फ कैमरे तक सीमित नहीं थी, बल्कि सेट पर भी दोनों के बीच खास बॉन्डिंग और रोमांस देखने को मिलता था।

अब इसी फिल्म में कटरीना और रणबीर के साथ काम कर चुके अभिनेता विश्वनाथ ने सालों बाद इस मुद्दे पर खुलकर बात की है और उस दौर की सच्चाई दुनिया के सामने रखी है। उनके इस बयान के सामने आते ही कटरीना-रणबीर की अधूरी प्रेम कहानी एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब विश्वनाथ से ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के सेट पर कटरीना और रणबीर के कथित रोमांस को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सेट पर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलता था। विश्वनाथ ने बताया कि शूटिंग के दौरान दोनों पूरी तरह प्रोफेशनल रहते थे और अपना काम करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि सेट पर किसी तरह की ऐसी गतिविधि नजर नहीं आती थी, जिससे यह लगे कि दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता चल रहा है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 13, 2026 02:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola