Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टिंग छोड़ बिजनेसवुमन बनीं टीवी एक्ट्रेस, ‘कहानी घर-घर की’ ने दिलाई थी पहचान

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। 'कहानी घर-घर की' से एक्ट्रेस को फेम मिला था।

Edited By : Himani Sharma | Updated: May 2, 2025 13:14
Share :

टीवी का मशहूर सीरियल कहानी घर-घर की से मशहूर हुईं श्वेता क्वात्रा एक्टिंग छोड़कर बिजनेसवुमन बन गई हैं। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री छोड़ दी थी, लेकिन पांच साल बाद बालवीर में भयंकर परी बनकर फिर से छोटे पर्दे पर कमबैक किया। पांच साल तक वो डिप्रेशन का शिकार रही हैं। यहां तक की उन्होंने जीने की इच्छा तक खो दी थी।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्रायमेस्टर में परेशान हुई एक्ट्रेस, जल्द दूसरे बच्चे को देंगी जन्म

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में रिवील किया था कि मां बनने के बाद उन्हें पैनिक अटैक आते थे। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी स्ट्रगलिंग रही है। इसके बाद भी एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी। एक्ट्रेस ने अब एक्टिंग छोड़ बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। एक्ट्रेस ने दुबई में रियल स्टेट का बिजनेस शुरू किया है। हाल ही में एक्ट्रेस अपने नए बिजनेस का प्रमोशन कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस दुबई की प्रॉपर्टी की फोटोज शेयर कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस दुबई में ही सेटल हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: धर्म पूछने वालों पर Vivian Dsena का पलटवार, पहलगाम आतंकी हमले पर निकाली भड़ास

---विज्ञापन---
First published on: May 02, 2025 01:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola