टीवी के मशहूर एक्टर रोहित पुरोहित ने अपनी प्रेग्नेंट बीवी और एक्ट्रेस शीना बजाज को खास तोहफा दिया है। एक्टर ने बेबी के आने से पहले करोड़ों का आलीशान घर खरीदा है। एक्टर ने हाल ही में घर में एंट्री करने से पहले पूजा भी करवाई। वहीं आलीशान घर की फोटोज भी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। फैंस ने उनके घर की तस्वीरें देखकर खूब प्यार लुटाया। वहीं सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रही हैं।
घर में रखी पूजा
रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने अपने घर के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने घर की दीवारों का कलर जेंडर न्यूट्रल रखा है। बेबी के आने के बाद ये घर एक्स्ट्रा स्पेशल बन जाएगा। घर में पूजा करवाते हुए कपल ने मैचिंग आउटफिट कैरी किए। एक्टर ने कहा कि उनकी शीना को लगता है कि उन्हें बेटा होगा और मुझे लगता है कि बेटी होगी। बता दें रोहित 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान की भूमिका से फेमस हुए। अब वो टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Ramayana में ‘हनुमान’ का किरदार निभाने पर क्या बोले Sunny Deol? फैंस संग स्पेशल पोस्ट किया शेयर
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.