Ramayana Teaser Out: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ मूवी सुर्खियों में छा गई है। आज यानी 3 जुलाई को मेकर्स ने मूवी का पहला लुक जारी किया है। इसमें विजुअल इफेक्ट्स के साथ-साथ राम बने रणबीर कूपर और रावण बने यश की झलक दिखाई गई। वहीं मूवी में सनी देओल हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। इस पर उन्होंने टीजर शेयर करते हुए फैंस के लिए एक खूबसूरत कैप्शन शेयर किया है। आइए आपको भी बताते हैं सनी देओल ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: कौन हैं Ravi Dubey? जो Ranbir Kapoor की Ramayana में निभा रहे लक्ष्मण का रोल
इंस्टा पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए एक खूबसूरत सा कैप्शन शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं खुद को धन्य और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मुझे उस महान कथा का हिस्सा बनने का अवसर मिला, जिसने पीढ़ियों की सोच और संस्कृति को आकार दिया है।’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
फैंस के लिए लिखा नोट
‘गदर 2’ एक्टर ने आगे लिखा, ‘नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ की दिव्य दुनिया में आपका स्वागत है। ये राम और रावण के बीच की वो अमर गाथा है, जिसने हर युग को प्रेरित किया है। इस आध्यात्मिक यात्रा पर चलने और इसे आप सभी के साथ साझा करने का सौभाग्य मिला है, इसके लिए दिल से आभारी हूं। आइए हम सब मिलकर इस पवित्र कथा के साक्षी बनें और इस क्षण का साथ मिलकर जश्न मनाएं।’
मूवी में कौन-कौन?
‘रामायण’ में सनी देओल के किरदार से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं सनी देओल के साथ-साथ मूवी में साई पल्लवी, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, इंदिरा कृष्णन और अरुण गोविल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इससे उनके फैंस भी काफी खुश हैं। इस मूवी को दो पार्ट में रिलीज किया जा रहा है। जहां एक पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा तो वहीं दूसरा पार्ट अगले साल 2026 में दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Ramayana का पहला टीजर रिवील, स्टारकास्ट से रिलीज डेट तक जानें हर डिटेल