Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सोहा अली खान का बड़ा खुलासा: सैफ-करीना को महल में भूतों का साया, रातों-रात करना पड़ा खाली

सोहा अली खान ने सैफ अली खान और करीना कपूर के बारे में बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि उनके भाई-भाभी के महल में भूतों का साया था जिस वजह से रातों-रात उन्हें खाली करना पड़ा था।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Apr 14, 2025 15:13
Share :

सोहा अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पुश्तैनी घर से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया है। फिल्म ‘छोरी 2’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि उनके हरियाणा स्थित पुराने महल ‘पीली कोठी’ में कुछ ऐसा हुआ था कि पूरा परिवार रातों-रात वह जगह छोड़कर चला गया। सोहा ने बताया कि पटौदी पैलेस के पास ही एक और महल है जिसे पीली कोठी कहा जाता है। पहले उनका परिवार वहीं रहता था, लेकिन अचानक एक रात सबने वहां से सामान बांधा और वह जगह खाली कर दी। इसकी वजह थी वहां मौजूद भूतिया ताकतें।

उन्होंने कहा, “ऐसा बताया जाता है कि उस महल में रहने वालों को किसी ने थप्पड़ मारे, वे मुंह के बल गिर जाते थे। मेरे परदादा को भी भूत ने थप्पड़ मारे थे। मैं उस वक्त वहां नहीं थी, लेकिन अब भी वह जगह खाली पड़ी है। कोई वहां रहता नहीं और ना ही उस पर कब्जा करता है।” आज भी यह जगह डरावनी मानी जाती है और लोग वहां जाने से बचते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Exclusive: क्या सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीत चुके गौरव खन्ना खोलेंगे रेस्टोरेंट? हुसैन के मजाक पर क्या बोले एक्टर?

First published on: Apr 14, 2025 03:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola