Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shefali Jariwala का घर महल से नहीं कम, पति Parag Tyagi संग जीती थीं लैविश लाइफ

शेफाली जरीवाला के निधन से सब शॉक्ड हैं। वहीं एक्ट्रेस के घर की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनका घर किसी महल से कम नहीं है। पति पराग त्यागी के साथ एक्ट्रेस लैविश लाइफ जीती थीं।

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jul 4, 2025 18:32
Share :
Photo Credit- Instagram

‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम फेमस हुईं शेफाली जरीवाला भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें अभी भी हमारे दिलों में जिंदा है। पति पराग त्यागी के साथ एक्ट्रेस लैविश लाइफ जीती थीं। वहीं उनका घर भी किसी महल से कम नहीं है। एक्ट्रेस अक्सर अपने घर को फेस्टिवल पर दुल्हन जैसा सजाया करती थीं। शेफाली हर साल अपने घर में गणपति पूजन भी किया करती थीं। इस दौरान उनके आलीशान घर में टीवी के मशहूर सेलेब्स शिरकत भी किया करते थे। उन्होंने अपने घर के कोने-कोने को अपने हाथों से सजाया था।

घर की फोटोज वायरल

शेफाली अपनी हेल्थ और फिटनेस के साथ-साथ अपने घर का भी पूरा ध्यान रखती थीं। उनके निधन के बाद अब उनके घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। शेफाली अक्सर अपने घर की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। जितनी खूबसूरत शेफाली और पराग की जोड़ी थी उतना ही खूबसूरत कपल का घर भी है। उन्होंने अपने घर को व्हाइट और क्रीम कलर दिया हुआ था जो काफी क्लासी भी लगता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं जुड़वा बहनें Surabhi-Samriddhi? जो हमेशा दिखीं साथ, जानें अब क्यों हो रहीं अलग?

First published on: Jul 04, 2025 06:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola