Salman Khan New Look: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार फैंस के भाईजान अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपने नए लुक की वजह से चर्चा में छाएं हुए हैं. दरअसल, हाल ही में सलमान खान को एयरपोर्ट पर उनके नए लुक के साथ देखा गया. सलमान के इस नए लुक ने फैंस का दिल खुश कर दिया. इस दौरान 60 साल के सलमान स्माइल करते हुए बेहद हैंडसम लग रहे थे. भाईजान के इस फ्रेश लुक को देखकर फैंस एक बार फिर उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे.
बता दें कि एयरपोर्ट पर सलमान अकेले नहीं, बल्कि अपनी बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा के साथ थे. इस दौरान सलमान ने ब्लैक शर्ट के साथ रिब्ड ब्लू जींस पहनी हुई थी. इसके साथ उन्होंने ट्रांसपेरेंट चश्मा पहना हुआ था. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…