---विज्ञापन---

Anant Ambani की पार्टी में Ranveer Singh का जलवा, भजन में खोए दिखे ‘धुरंधर’

Ranveer Singh in Anant Ambani's Birthday Bash: अनंत अंबानी के जन्मदिन जश्न में सारी लाइमलाइट रणवीर सिंह चुरा कर ले गए. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Apr 11, 2026 16:34
Share :

Ranveer Singh in Anant Ambani’s Birthday Bash: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का बीती रात शानदार तरीके से जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया था. इस जन्मदिन जश्न में शाहरुख खान, सलमान खान, जान्हीवी कपूर और अनन्या पांडे बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे हुए थे. लेकिन इन सब के बीच सारी लाइमलाइट रणवीर सिंह चुरा कर ले गए. इस पार्टी में रणवीर इतने हैंडसम लग रहे थे कि फैंस उन पर से नजरे हटाना मुश्किल हो रहा था. उनकी मौजूदगी ने पार्टी में चार चांद लगा दिए. इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

इसके अलावा, रणवीर कभी जान्हवी कपूर के साथ गरबा करते हुए दिखाई दिए तो कभी नीता अंबानी के साथ भजन गाते हुए नजर आ रहे थे. वहीं पार्टी के बाद जब वह एयरपोर्ट पर अपने देसी अवतार में देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Apr 11, 2026 04:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.