Thursday, 19 September, 2024

---विज्ञापन---

आलिया भट्ट की जिंदगी में कैसे हुई थी रणबीर कपूर की एंट्री? एक्टर ने अब किया खुलासा

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Love Story: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब पति-पत्नी बन चुके हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की है।

Edited By : Jyoti Singh | Updated: Aug 5, 2024 21:03
Share :
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Love Story.

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब सिर्फ पति-पत्नी नहीं रहे बल्कि एक बेटी के पेरेंट्स भी बन चुके हैं। दोनों ने अप्रैल 2022 में शादी की थी और उसी साल नवंबर में बेटी का वेलकम किया था। फैंस बॉलीवुड की इस क्यूट जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। इस बीच कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर रणबीर और आलिया पहली बार कैसे मिले थे? दोनों को कब और कहां इश्क हुआ था और उनकी डेटिंग कैसे शुरू हुई थी? अब रणबीर कपूर ने खुद आलिया संग अपनी लव स्टोरी का खुलासा कर दिया।

एक्टर ने इंटरव्यू में किया रिवील

बता दें कि रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू किया जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें की। इस दौरान एक्टर ने यह भी बताया कि उनकी आलिया भट्ट के साथ लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? रणबीर ने बताया कि आलिया के साथ उनकी लव स्टोरी फ्लाइट में शुरू हुई थी। दोनों का रोमांस उस वक्त से परवान चढ़ गया। दोनों ने अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ में साथ काम किया था।

रणबीर कपूर ने आगे बताया कि ‘आलिया भट्ट अकेली रहती थी और मैं अकेला रहता था। बस यहीं से हमारे बीच में प्यार की शुरुआत हो गई। आलिया मुझे एक पत्नी के तौर पर बहुत अच्छी दोस्त की तरह मिली है। वो कलरफुल लड़की हैं, जो हमेशा मुझे काफी अच्छा फील कराती हैं।’ ऊपर देखें पूरा वीडियो…

First published on: Aug 05, 2024 09:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.