---विज्ञापन---

गुड न्यूज! Dhoni के घर में आने वाला है नन्हा मेहमान? बीवी Sakshi Dhoni लाइव मैच में बोलीं- बेबी आ रहा है !

Sakshi Dhoni Instagram Story: क्रिकेटर धोनी की फैमिली में जल्द ही नया मेहमान आने वाला है और ये गुड न्यूज खुद उनकी वाइफ साक्षी ने शेयर की है। साक्षी धोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पोस्ट के जरिए नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी सबके साथ शेयर की है।

Edited By : Priyanka | Updated: Apr 29, 2024 15:06
Share :
एमएस धोनी और साक्षी धोनी

Sakshi Dhoni Instagram Story: भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के दुनियाभर में चाहने वाले मौजूद हैं और इन दिनों वो आईपीएल 2024 में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। बीती रात चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद के धमाकेदार मैच में धोनी की वाइफ साक्षी धोनी भी आई थीं। वैसे तो साक्षी अक्सर ही आईपीएल में अपने पति की टीम के लिए चीयर करने आती हैं, लेकिन इस बार कुछ खास था। साक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच की एक छोटी सी क्लिप शेयर की है और उसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘प्लीज चेन्नई सुपर किंग्स आज जल्दी खत्म करो गेम, बेबी आने वाला है जल्द ही..’

साक्षी का इस तरह से गुडन्यूज देने का तरीका हर किसी को पसंद आया है और खास बात ये है ये जानकर फैंस बहुत खुश हो गए हैं कि जल्द ही धोनी के परिवार में नया मेहमान आने वाला है। जी हां, जल्द ही धोनी की लाडली जीवा बड़ी बहन बनने वाली है और उसे छोटा भाई या बहन मिलने वाला है। हालांकि, धोनी-साक्षी मम्मी-पापा नहीं बन रहे है, बल्कि साक्षी बुआ बनने वाली हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साफ तौर पर नीचे लिखा है कि वो जल्द ही बुआ बनने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Pawan Singh संग सेल्फी के चक्कर में फैन ने करवाया तगड़ा नुकसान, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

First published on: Apr 29, 2024 03:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.