Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Miss World 2025 की फाइनलिस्ट बनीं भारत की Nandini Gupta, इंटरव्यू में बताया किसे मानती हैं Idol?

Miss World 2025: भारत की नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 की फाइनलिस्ट बन गई हैं। वहीं नंदिनी ने एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में बताया कि उनकी आइडल कौन हैं?

Edited By : Himani Sharma | Updated: May 31, 2025 14:20
Share :

Miss World 2025 का आज हैदराबाद में फाइनल होने जा रहा है। इस बार भारत की नंदिनी गुप्ता देश को रिप्रेजेंट कर रही हैं। वहीं वो टॉप 4 में पहुंचकर फाइनलिस्ट भी बन गई हैं। नंदिनी ने इस बीच E24 को एक एक्सक्लूजिव इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि मिस वर्ल्ड का सपना उन्होंने कैसे शुरू किया और अपनी आइडल का नाम भी रिवील किया। नंदिनी से जब पूछा गया कि वो किसे अपना आइडल मानती हैं तो उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन को देखकर ही उन्होंने ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में कदम रखा।

यह भी पढ़ें: ‘खूबसूरत लड़की का पिता नहीं बनना…’, Kangana Ranaut को लेकर ये क्या बोल गए Javed Akhtar?

---विज्ञापन---

गांव में पली-बढ़ी नंदिनी ने बताया कि मैंने ऐश्वर्या राय बच्चन की देवदास देखी थी और उसके बाद मैं उनकी फैन बन गई थी। मैं उन्हीं की तरह ही भारत का नाम रोशन करना चाहती हूं। वहीं नंदिनी ने ये भी कहा कि ब्यूटी पेजेंट में आने की वजह ऐश्वर्या राय बच्चन ही हैं। बता दें पूरा भारत देश की नजर नंदिनी पर टिकी हुई हैं। अगर वो मिस वर्ल्ड का खिताब जीतती हैं तो भारत के पास आठ साल बाद मिस वर्ल्ड का ताज आएगा। नंदिनी के एक्सक्लूजिव इंटरव्यू की अधिक जानकारी के लिए आप E24 की इस वीडियो को पूरा देख सकते हैं।

First published on: May 31, 2025 02:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola