Kuldeep Yadav and Vanshika’s wedding Reception: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में लखनऊ में कुलदीप यादव और वंशिका का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ. उनकी इस रिसेप्शन पार्टी में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे. इसके अलावा पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी फुल स्वैग में एंट्री लेते हुए नजर आए. टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूर की खूबसूरत वादियों में शादी की.
वायरल हो रहे वीडियो में न्यूली वेड कुलदीप और वंशिका को एक दूसरे का हाथ थामे हुए साफ-साफ देखा जा सकता है. शादी के बाद वे एक दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं. कुलदीप और वंशिका की रिसेप्शन पार्टी में सितारों का जमावड़ा लगा था, जिसमें न्यूली मैरिड कपल शिखर धवन और सोफी शाइन से लेकर टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी और ऋषभ पंत शामिल थे. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…