Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kangana Ranaut के भैया का कैसे हुआ था निधन? मां का रो-रोकर हो गया था बुरा हाल

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने रिवील किया है कि उनका मां अपने पहले बच्चे को खोने का दर्द झेल चुकी हैं। भैया ने निधन पर मां इतनी उदास हो गई थीं कि कंगना के पैदा होने पर वो फूट-फूटकर रोई थीं।

Edited By : Nancy Tomar | Updated: Aug 15, 2025 19:30
Share :
कंगना रनौत ने सुनाई बड़े भाई के निधन की कहानी। (Photo Credit- X)

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सालों बाद अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा राज खोला है। एक्ट्रेस का एक बड़ा भाई था जिसका जन्म के 10 दिन बाद ही निधन हो गया था। कंगना ने बताया कि उनकी मां का पहला बच्चा एक बेटा था और पिता ने उसका नाम हीरो रखा था। वो उनका पहला बच्चा था तो उनका फेवरेट था और उसका निधन पेरेंट्स के लिए बेहद दर्दनाक था। कंगना ने बताया कि उसके बाद उनकी बहन रंगोली का जन्म हुआ और फिर कंगना इस दुनिया में आईं। एक्ट्रेस को उनकी दादी ने बताया था कि जब मां को कंगना के जन्म की खबर मिली तो वो बहुत रोई थीं।

कंगना के 1 साल बाद उनके छोटे भाई का जन्म हुआ था और इस कारण उनकी मां कंगना को ब्रैस्ट फीड नहीं करवा पाई थीं। इसके अलावा कंगना ने ये भी खुलासा किया कि उनके जो पहले भैया थे, वो हॉस्पिटल में पैदा हुए थे। इतना ही नहीं अभी तक किसी को भी नहीं पता कि वो बच्चा सर्वाइव क्यों नहीं कर पाया। कंगना ने कहा कि बच्चा तो 3.5 किलो का पैदा हुआ था और सब कुछ ठीक था। हालांकि, उनके पेरेंट्स का कहना है कि बच्चे का अम्बिलिकल कॉर्ड ज्यादा कट गया था और इससे उनकी मां बहुत प्रभावित हो गई थीं। इसके बाद कंगना की दादी ने फरमान सुना दिया था कि अब कोई हॉस्पिटल नहीं जाएगा। फिर उनकी मम्मी के 3 बच्चे और चची के 2 बच्चे भी उसी कमरे में पैदा किए और हॉस्पिटल पर बैन लग गया था।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 15, 2025 07:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola